प्लेन में सोने के शौकीन हैं ‘कैप्टन कूल’ धौनी, जडेजा ने सोशल मीडिया में शेयर की तसवीर

पाकिस्तान के साथ बर्मिघम में मैच खेलने के बाद टीम इंडिया लंदन के लिए रवाना हो गयी है. आठ तारीख को यहां भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा. बर्मिघम से जब टीम लंदन के लिए रवाना हुई तो प्लेन में ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी सो गये. सोते हुए उनकी तसवीर खींच ‘सर जडेजा’ रवींद्र […]

पाकिस्तान के साथ बर्मिघम में मैच खेलने के बाद टीम इंडिया लंदन के लिए रवाना हो गयी है. आठ तारीख को यहां भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा. बर्मिघम से जब टीम लंदन के लिए रवाना हुई तो प्लेन में ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी सो गये. सोते हुए उनकी तसवीर खींच ‘सर जडेजा’ रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम में शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, इससे पहले की यह जाग जाये मुझे तसवीर खींचने दें.

https://www.instagram.com/p/BU9J0lZFrRu/

ऐसा प्रतीत होता है कि प्लेन में सोना धौनी को बहुत पसंद है, क्योंकि उनकी बायोपिक में भी उन्हें प्लेन में सोते हुए दिखाया गया है.कल वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली और शेन वार्न की तसवीर शेयर की थी, जिसमें सौरव जमीन पर और वार्न सोफे पर सो रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >