Chennai Chess Grandmasters 2024: अर्जुन ने विदित को हराया, पांच घंटे तक चला मुकाबला

CCG2024: चेन्नई के अन्ना सेंटेनरी लाइब्रेरी में शतरंज ग्रैंड मास्टर्स 2024 का आयोजन किया जा रहा है. 5 से 11 नवंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप का आयोजन तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं.

दुनिया के चौथे नंबर के भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी (Arjun Erigaisi) ने सोमवार को चेन्नई शतरंज ग्रैंडमास्टर्स 2024 के पहले दौर के कड़े मुकाबले में अपने हमवतन विदित गुजराती (Vidit Gujrati) को पांच घंटे में हराया. ऐतिहासिक 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने के बाद पहली बार भारत में खेल रहे एरिगेसी ने गुजराती से कड़ी टक्कर मिलने के बाद आखिर में जीत दर्ज की. सफेद मोहरों से खेलते हुए विदित ने किंग्स पॉन ओपनिंग के साथ शुरुआत की, जबकि अर्जुन ने सिसिलियन डिफेंस के फ्रेंच वेरिएशन के साथ मुकाबला किया. ये दोनों ग्रैंडमास्टर्स हाल में शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.

चेन्नई शतरंज ग्रैंड मास्टर्स 2024 में दो श्रेणियों में आयोजित हो रहे हैं: मास्टर्स और चैलेंजर्स

2729 की औसत रेटिंग के साथ, मास्टर्स श्रेणी में इस बार सबसे कड़े मुकाबले हो रहे हैं. वहीं चैलेंजर्स सेगमेंट एक नया वर्ग शामिल किया गया है. यह श्रेणी उभरती हुई भारतीय प्रतिभाओं को एक बड़े स्टेज पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देने के लिए डिज़ाइन की गई है. चैलेंजर श्रेणी में औसत रेटिंग 2594 रखी गई है. तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे इस आयोजन में 50 लाख रुपए की सर्वोच्च इनामी राशि रखी गई है. अन्य तीन विजेताओं को क्रमशः 15 लाख, 10 लाख और 8 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा.

चैंपियनशिप की मास्टर्स श्रेणी में चौथे बोर्ड पर अमेरिका के लेवोन आरोनियन और सर्बिया के एलेक्सी सेरेना का मुकाबला बराबरी पर छूटा. अरोनियन टूर्नामेंट में दूसरे सबसे अधिक रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं. फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव काले मोहरों से खेलते हुए परहम माघसूदलू को हराकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं. बोर्ड एक पर दुनिया के 29वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी और दो बार के भारतीय चेस चैंपियनशिप के विजेता अरविंद चिदंबरम ने कड़े मुकाबले में ईरान के ग्रैंडमास्टर अमीन तबाताबेई को ड्रॉ पर रोका.

चैलेंजर वर्ग में 18 साल के रौनक साधवानी ने कार्तिकेयन मुरली को हराया जबकि लियोन मेनडोनका ने आर वैशाली को शिकस्त दी. वी प्रणव ने हरिका द्रोणावल्ली पर जीत दर्ज की जबकि अभिमन्यु पुराणिक ने एम प्रणेश को हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >