महिला एशिया कप में चमारी अटापट्टू की हैट्रिक से श्रीलंका सेमीफाइनल में, इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू के तूफानी प्रदर्शन से टीम विमेंस एशिया कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उन्होंने सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी. इस जीत से श्रीलंका ग्रुप बी में टॉप पर है.

Women’s Asia Cup 2026: कप्तान चमारी अटापट्टू के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और टीम ग्रुप बी में दो मैचों में दो जीत के साथ टॉप पर है.

अटापट्टू का आखिरी ओवर में हैट्रिक

श्रीलंका की जीत की सबसे बड़ी स्टार कप्तान चमारी अटापट्टू रहीं. उन्होंने गेंद से ऐसी तबाही मचाई कि इंडोनेशिया की पूरी टीम महज 49 रन पर सिमट गई. अटापट्टू ने 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए.

अटापट्टू ने पारी के छठे ओवर में लगातार पहली और दूसरी गेंद पर विकेट चटकाए और हैट्रिक के करीब पहुंच गईं. हालांकि तीसरी गेंद पर उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद जब वह दोबारा गेंदबाजी करने आईं तो इंडोनेशिया के बल्लेबाजों के पास उनके सामने टिकने का कोई मौका नहीं था.

19वें ओवर की पहली गेंद पर अटापट्टू ने नी कादेक अरियानी (2) को बोल्ड किया. अगली गेंद पर सांग मेप्रियानी (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्मी परिमिता (0) को एलबीडब्ल्यू कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली.

124 रन ही बना सकी श्रीलंका की टीम

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को सिर्फ 5 रन के स्कोर पर इमेशा दुलानी के रूप में पहला झटका लगा. वह 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

इसके बाद कप्तान अटापट्टू ने संजना काविंदी के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की. संजना 15 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि अटापट्टू भी बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सकीं. उन्होंने 13 गेंदों में 9 रन बनाए. श्रीलंका की स्थिति उस समय बेहद खराब हो गई जब टीम ने 62 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए.

ये भी पढ़ें: Chamari Athapaththu ने रचा इतिहास, एशिया कप में 7 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी

निलाक्षिका सिल्वा ने संभाली पारी

मुश्किल स्थिति में निलाक्षिका सिल्वा ने काव्या काविंदी के साथ मिलकर श्रीलंका की पारी को संभाला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 50 रन की अहम साझेदारी की. निलाक्षिका ने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 50 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद काव्या काविंदी ने नाबाद 15 रन बनाकर श्रीलंका को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन तक पहुंचाया. इंडोनेशिया की ओर से नी लुह देवी ने तीन विकेट लिए, जबकि सांग मेप्रियानी को दो सफलता मिली.

49 रन पर ढेर हुई इंडोनेशिया

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडोनेशिया की टीम शुरुआत में संभली हुई नजर आई. मारिया कोराजोन और रहमावती पंगेस्तुती ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 18 रन जोड़े. मारिया 6 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि रहमावती ने 10 रन बनाए.

इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इंडोनेशिया के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. 17.3 ओवर में 46 रन तक इंडोनेशिया के सात विकेट गिर चुके थे. इसके बाद अटापट्टू ने अपना आखिरी ओवर डालते हुए लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए और इंडोनेशिया की पारी 18.3 ओवर में 49 रन पर समेट दी.

श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत

इस जीत के साथ श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर चार अंक हासिल कर लिए हैं और ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, इंडोनेशिया की टीम के लिए यह हार टूर्नामेंट में बड़ी चुनौती लेकर आई है.

ये भी पढ़ें: IND vs Hong Kong: सेमीफाइनल पर भारत की नजरें, हांगकांग के खिलाफ मैच कब-कहां और कैसे देखें LIVE?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >