Chamari Athapaththu ने रचा इतिहास, एशिया कप में 7 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप 2026 में इतिहास रच दिया है. यूएई में इंडोनेशिया के खिलाफ खेलते हुए, उन्होंने 5 रन देकर 7 विकेट चटकाए. यह एशिया कप के पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.

Chamari Athapaththu Create History: श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बुधवार (2 सितंबर) को महिला एशिया कप 2026 में इतिहास रच दिया. यूएई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में इंडोनेशिया के खिलाफ अटापट्टू ने एशिया कप के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. वो एशिया कप के पुरुष और महिला क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी.

5 रन देकर चटकाए 7 विकेट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडोनेशिया के सामने 125 रन का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडोनेशियाई टीम अटापट्टू की शानदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी. अटापट्टू ने 3.3 ओवर में महज 5 रन खर्च किए और 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. उनकी घातक गेंदबाजी के कारण इंडोनेशिया की पूरी टीम सिर्फ 49 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने यह मुकाबला 75 रन से जीत लिया.

एशिया कप में पहली बार किसी गेंदबाज ने झटके 7 विकेट

एशिया कप इतिहास में पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर चमारी अटापट्टू का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले सबसे एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की जावेरिया खान के नाम था. जावेरिया ने 2008 महिला एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 8.1 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे. अटापट्टू ने अब इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

खिलाड़ीटीमओवररनविकेटविपक्षी टीमफॉर्मेटस्थानतारीख
चमारी अटापट्टूश्रीलंका3.357इंडोनेशियामहिला T20Iदुबई2 सितंबर 2026
जावेरिया खानपाकिस्तान8.186बांग्लादेशमहिला ODIदांबुला8 मई 2008
ममता माबेनभारत6.2106श्रीलंकामहिला ODIकैंडी25 अप्रैल 2004
अजंता मेंडिसश्रीलंका8136भारतODIकराची6 जुलाई 2008
मोहम्मद सिराजभारत7216श्रीलंकाODIकोलंबो17 सितंबर 2023
भुवनेश्वर कुमारभारत445अफगानिस्तानT20Iदुबई8 सितंबर 2022

महिला एशिया कप T20I में भी सबसे आगे निकलीं

अटापट्टू ने सिर्फ एशिया कप के ओवरऑल रिकॉर्ड को ही नहीं तोड़ा, बल्कि महिला एशिया कप के T20 फॉर्मेट में भी नया इतिहास बना दिया. वह इस टूर्नामेंट में 6 या उससे अधिक विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं. इससे पहले महिला एशिया कप T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड 5 विकेट का था.

ये भी पढ़ें: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

महिला एशिया कप T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

खिलाड़ीटीमओवररनविकेटविपक्षी टीमस्थानतारीख
चमारी अटापट्टूश्रीलंका3.357इंडोनेशियादुबई2 सितंबर 2026
मरीना इकबालपाकिस्तान3105थाईलैंडग्वांगझू24 अक्टूबर 2012
वोंगपाका लियांगप्रासर्टथाईलैंड4125श्रीलंकाकुआलालंपुर9 जून 2018
ओमैमा सोहेलपाकिस्तान4135श्रीलंकासिलहट11 अक्टूबर 2022
निदा डारपाकिस्तान4215श्रीलंकाकुआलालंपुर6 जून 2018

श्रीलंका के लिए T20I में भी सबसे शानदार गेंदबाजी

अटापट्टू का यह प्रदर्शन श्रीलंका महिला क्रिकेट के साथ-साथ पूरे श्रीलंकाई T20I क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक है. पुरुष और महिला खिलाड़ियों को मिलाकर श्रीलंका के लिए T20I में इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम था. मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे. अटापट्टू ने अब 7 विकेट लेकर उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.

श्रीलंका के लिए T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

खिलाड़ीओवररनविकेटवर्गविपक्षी टीमस्थानतारीख
चमारी अटापट्टू3.357महिलाइंडोनेशियादुबई2 सितंबर 2026
अजंता मेंडिस486पुरुषजिम्बाब्वेहंबनटोटा18 सितंबर 2012
अजंता मेंडिस4166पुरुषऑस्ट्रेलियापल्लेकेले8 अगस्त 2011
रंगना हेराथ3.335पुरुषन्यूजीलैंडचटगांव31 मार्च 2014
लसिथ मलिंगा465पुरुषन्यूजीलैंडपल्लेकेले6 सितंबर 2019

T20I में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की दूसरी कप्तान

इस प्रदर्शन के साथ अटापट्टू इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में एक खास लिस्ट में शामिल हो गई है. वह टी20आई में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की दूसरी कप्तान बन गई है. इससे पहले अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने 14 अक्टूबर 2022 को पेरू के खिलाफ 3.4 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 7 विकेट लिए थे.

श्रीलंका की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

इंडोनेशिया के खिलाफ 75 रन की बड़ी जीत से श्रीलंका को टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण बढ़त मिली है. अटापट्टू की गेंदबाजी ने टीम को न सिर्फ बड़ी जीत दिलाई, बल्कि ग्रुप बी से सेमीफाइनल की दौड़ में भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए. जवाब में इंडोनेशिया की टीम 49 रन पर सिमट गई.

ये भी पढ़ें: IND vs Hong Kong: सेमीफाइनल पर भारत की नजरें, हांगकांग के खिलाफ मैच कब-कहां और कैसे देखें LIVE?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >