बेन स्टोक्स ने बताया रिटायरमेंट के बाद का प्लान, इंग्लैंड के हेड कोच बनने की इच्छा जताई

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह रिटायरमेंट के बाद कोचिंग में करियर बनाना चाहते हैं और फिलहाल लेवल-3 कोचिंग कोर्स कर रहे हैं.

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा है कि वह रिटायरमेंट के बाद कोचिंग में करियर बनाना चाहते हैं. स्टोक्स ने बताया कि वह फिलहाल लेवल-3 कोचिंग कोर्स कर रहे हैं, ताकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सीधे कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकें.

'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में स्टोक्स ने कहा, "मैं अभी खेलते हुए ही अपना लेवल-3 कोचिंग कोर्स पूरा कर रहा हूं. जब मैं खेलना छोड़ दूंगा, तब मैं चाहता हूं कि मेरी कोचिंग की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हों. मुझे पता है कि खेल छोड़ने के बाद मैं क्या करना चाहता हूं. मैं कोच बनना चाहता हूं. अगर एक दिन इंग्लैंड का कोच बनने का मौका मिले तो मुझे बेहद खुशी होगी."

जो रूट को दी शुभकामनाएं

स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जो रूट को इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है. स्टोक्स ने रूट की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे.

उन्होंने कहा, "मैं जो के लिए सिर्फ सफलता की कामना करता हूं. मुझे भरोसा है कि वह कप्तान के रूप में शानदार काम करेंगे और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इस भूमिका का आनंद लेंगे."

रूट को लेकर जताई चिंता

हालांकि स्टोक्स ने यह भी कहा कि कप्तानी का दबाव खिलाड़ी पर भारी पड़ सकता है. मेरी चिंता सिर्फ जो रूट को लेकर है. मैंने पहले भी देखा है कि कप्तानी के दौरान उन्होंने टीम के लिए खुद को कितना झोंक दिया था. वह हमेशा टीम को खुद से पहले रखते हैं. मैं नहीं चाहता कि वह फिर उसी तरह के दबाव से गुजरें, क्योंकि मैं उनकी बहुत परवाह करता हूं. स्टोक्स ने अंत में विश्वास जताया कि रूट कप्तान के रूप में सफल होंगे और इंग्लैंड टीम उनके नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

ये भी पढ़ें: 'मैं रिटायर नहीं होता तो मैकुलम आज भी टेस्ट कोच होते', संन्यास के बाद छलका बेन स्टोक्स का दर्द


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >