विनेश फोगाट का एशियन गेम्स का सपना टूटा, सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत ने 6-4 से हराया

53 किलोग्राम भार वर्ग के चयन ट्रायल्स में मीनाक्षी गोयत से 4-6 की हार के साथ विनेश फोगाट का एशियाई खेलों में वापसी का सपना टूट गया. इससे पहले उन्होंने ज्योति और निशु को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि ट्रायल्स से पहले उनके भार वर्ग को लेकर भी विवाद हुआ था.

Vinesh Phogat: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का एशियाई खेल 2026 में जगह बनाने का सपना टूट गया है. महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में उन्हें मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही जापान के आइची-नागोया में इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें भी समाप्त हो गईं.

सेमीफाइनल से पहले विनेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अनुभव का परिचय दिया था. उन्होंने पहले दौर में ज्योति को 7-1 से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में युवा और आक्रामक पहलवान निशु को रोमांचक मुकाबले में 7-6 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई.

निशु के खिलाफ मुकाबला रहा बेहद रोमांचक

निशु के खिलाफ मुकाबले में विनेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. निशु ने पहले पीरियड में 5-0 की बढ़त बना ली थी और एक समय ऐसा लग रहा था कि वह मुकाबले पर पूरी तरह हावी हैं. हालांकि तकनीकी समस्या के कारण मुकाबला कुछ देर के लिए रुका, जिससे विनेश को खुद को संभालने का मौका मिला.

दूसरे पीरियड में विनेश ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार अंक जुटाए और निशु को मैट पर पटककर मुकाबले में वापसी की. इस दौरान उनके पति और कोच सोमबीर राठी समेत समर्थकों ने ‘पिन’ की मांग भी की, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद रेफरी का फैसला बरकरार रखा गया. आखिरकार विनेश ने 7-6 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मुकाबले के अंत में रेफरी के फैसले से निराश निशु भावुक हो गईं और काफी देर तक मैट पर रोती रहीं.

ट्रायल से पहले हुआ था भार वर्ग को लेकर विवाद

ट्रायल्स की शुरुआत से पहले शनिवार सुबह बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश को बताया गया कि उन्हें केवल 50 किलोग्राम वर्ग में ही ट्रायल देने की अनुमति होगी, क्योंकि उन्होंने अपनी पिछली चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी वर्ग में हिस्सा लिया था.

इस फैसले पर विनेश ने कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अपनी पसंद के भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने से रोका जा रहा है. विवाद बढ़ने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल्स में भी हिस्सा लेने की अनुमति दी. इसके बाद विनेश का वजन 53.9 किलोग्राम दर्ज किया गया और उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग के ड्रॉ में शामिल कर लिया गया.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद मिली थी ट्रायल में एंट्री

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को निर्देश दिया था कि विनेश फोगाट को “प्रतिष्ठित खिलाड़ी” के रूप में मान्यता देते हुए एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी जाए.

ट्रायल्स से पहले मीडिया से बातचीत में विनेश ने कहा था कि वह कम से कम अगले दो वर्षों तक प्रतिस्पर्धी कुश्ती जारी रखना चाहती हैं. हालांकि सेमीफाइनल में मिली हार के बाद एशियाई खेलों में वापसी की उनकी कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. ट्रायल्स के विजेता पहलवान को इस वर्ष होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स के लिए ठोकी दावेदारी, ट्रायल में ज्योति के बाद निशु को दी मात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >