Live Updates

Asian Games 2026 Day 3 Live: सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें गोल्ड पर

एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत की नजरें मेडल में इजाफा करने पर होगी. तीसरे दिन के लाइव अपडेट्स के लिए प्रभात खबर के साथ जुड़े रहे.

8:42 AM. 22 Sept 26 12 min ago

Asian Games Day 3 Live Updates: ब्रॉन्ज जीतने से चूके चेतन

कराटे में चेतन भट्ट ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला हार गए. मेन्स कुमिते 84 किलोग्राम वर्ग में चेतन भट्ट को चीनी ताइपे के चुंग मेन-यू ने हरा दिया.

8:14 AM. 22 Sept 26 41 min ago

Asian Games Day 3 Live Updates: सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जय मीणा मेन्स सिंगल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. जय ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के हुसैन अराइन को 4-0 (4-2, 4-0, 4-2, 4-0) से हराया.

7:37 AM. 22 Sept 26 1 hr ago

Asian Games Day 3 Live Updates: मेडल राउंड में पहुंचे पार्थ माने और इलावेनिल वालारिवन

भारतीय निशानेबाज पार्थ माने और इलावेनिल वालारिवन की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

7:34 AM. 22 Sept 26 1 hr ago

Asian Games Day 3 Live Updates: टीम इवेंट में पीवी सिंधु हारीं, यामागुची ने दी मात

Asian Games 2026 Day 3 Live updates: टीम इवेंट में पीवी सिंधु को अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. पहला गेम जीतने के बाद यामागुची ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा  21-18 और तीसरा गेम 21-11 से अपने नाम कर लिया.

7:18 AM. 22 Sept 26 1 hr ago

Asian Games Day 3 Live Updates: तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स के तीसरे दिन का शेड्यूल (फोटो- सोशल मीडिया)
7:13 AM. 22 Sept 26 1 hr ago

Asian Games Day 3 Live Updates: तीसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन के खेल में आपका स्वागत है. 22 सितंबर को भारतीय महिला टीम गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं अलग-अलग खेलों में भारत के कई खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. अभी तक भारत ने कुल 6 मेडल जीते है. आज खिलाड़ियों की नजरें मेडल की संख्या बढाने पर होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >