Live Updates

Asian Games 2026 Day 2 Live: श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में, शूटिंग में भारत की नजर गोल्ड पर

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन का स्वागत है. भारत मेडल की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेगा. 21 सितंबर को एशियन गेम्स में दूसरे दिन के खेलों से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को अपडेट करते रहिए.

8:46 AM. 21 Sept 26 7 min ago

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए अच्छी खबर है. ग्रुप स्टेज में भारतीय जोड़ी ने तीन में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर मिक्स्ड डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब आध्या तिवारी और जय मीना की जोड़ी भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोर्ट पर उतरेगी.

8:06 AM. 21 Sept 26 47 min ago

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में

भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली. दो बार के ओलंपियन श्रीहरि ने 25.37 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट (शुरुआती दौर) में तीसरा स्थान हासिल किया और कुल मिलाकर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे जिससे उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

रविवार को पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में छठे स्थान पर रहे ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ मामूली अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. वह कुल 11वें स्थान पर रहे और रिजर्व खिलाड़ी होंगे. पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में आकाश मणि और गीतश शाह क्रमश: 26वें और 28वें स्थान पर रहे. दक्षिण कोरिया के यंगबोम किम ने 21.71 सेकेंड का समय निकालकर खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया.

आकाश ने 23.43 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया जबकि गीतश ने 23.57 सेकेंड का समय निकाला और अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे. दानुश सुरेश भी पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह नहीं बना सके. उन्होंने एक मिनट 3.46 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में आठवां और कुल 22वां स्थान हासिल किया.

7:55 AM. 21 Sept 26 58 min ago

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: शूटिंग में एक और मेडल हो सकता है पक्का

रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. क्वालिफिकेशन में रुद्रांक्ष ने 631.8 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु 630 अंक के साथ सातवें पायदान पर रहे. दोनों भारतीय निशानेबाज अब सुबह 9 बजे फाइनल में पदक के लिए निशाना साधेंगे.

7:31 AM. 21 Sept 26 1 hr ago

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारत को मिला तीसरा मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में तीसरा सिल्वर मेडल जुड़ गया है. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की भारतीय तिकड़ी ने 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता. चीन ने 1899 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

7:23 AM. 21 Sept 26 1 hr ago

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: महिला टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को हराया

एशियन गेम्स में महिला टेबल टेनिस के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से शिकस्त दी. तीसरे मैच में श्रीजा अकुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फातिमा खान को सीधे गेम में 11-4, 11-4, 11-5 से मात दी. इससे पहले सुतीर्था मुखर्जी और सिंड्रेल दास ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को मजबूत बढ़त दिलाई थी.

7:16 AM. 21 Sept 26 1 hr ago

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में भारत के दूसरे दिन का शेड्यूल
7:08 AM. 21 Sept 26 1 hr ago

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन के खेल में आपका स्वागत है. 21 सिंतबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे. पहले दिन भारत ने दो मेडल अपने नाम किए. आज मेडल की संख्या बढाने पर नजरें होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >