प्रीमियर लीग जीतने से एक कदम दूर आर्सेनल, 22 साल बाद रच सकते हैं इतिहास

आर्सेनल ने बर्नले को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग खिताब के करीब पहुंच गया. अब आर्सेनल 22 साल का इंतजार खत्म करने से सिर्फ एक जीत या मैनचेस्टर सिटी की एक चूक दूर है.

Premier League: प्रीमियर लीग 2025-26 सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब खिताबी जंग बेहद रोमांचक हो गई है. मिकेल आर्टेटा की अगुवाई वाली आर्सेनल टीम 22 साल में पहली बार अपने पहले खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है.

सोमवार रात एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ने बर्नले को 1-0 से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. इस जीत के बाद टीम ने शीर्ष पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है और अब उसके तथा ट्रॉफी के बीच केवल एक जीत या फिर मैनचेस्टर सिटी की एक चूक का फासला बचा है. मैनचेस्टर सिटी को अभी दो मुकाबले खेलने हैं.

काई हैवर्ट्ज बने जीत के हीरो

मुकाबले का एकमात्र गोल 37वें मिनट में काई हैवर्ट्ज ने किया. बुकायो साका के कॉर्नर पर काई हैवर्ट्ज ने शानदार हेडर लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया. इस सीजन लीग में सेट-पीस से आर्सेनल का यह 18वां गोल रहा. हैवर्ट्ज का यह गोल टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ. जिसके कारण टीम को जीत मिली.

दूसरे हाफ में दिखा नाटकीय पल

दूसरे हाफ में मुकाबले ने नाटकीय मोड़ ले लिया. मैच में गोल करने वाले काई हैवर्ट्ज एक टैकल के दौरान विवादों में भी घिर गए. जिसके बाद VAR ने मामले की समीक्षा की. हालांकि, उन्हें पहले ही पीला कार्ड मिल चुका था. उम्मीद थी इस घटना के बाद उन्हें लाल (रेड) कार्ड मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस फैसले के बाद बर्नले के खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई.

अब मैनचेस्टर सिटी पर टिकी नजरें

मैच के बाद आर्सेनल के कोच मिकेल आर्टेटा ने कहा कि टीम ने अपना काम पूरा कर लिया है और अब अगले परिणामों का इंतजार करना होगा. अब खिताब की तस्वीर काफी हद तक मैनचेस्टर सिटी के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी. अगर सिटी अपने अगले मुकाबले में अंक गंवाती है तो आर्सेनल आधिकारिक रूप से चैंपियन बन सकती है. वहीं अगर सिटी जीतती है, तब भी आर्सेनल के पास अंतिम मुकाबले में जीत के साथ खिताब अपने नाम करने का मौका रहेगा.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ और फाइनल मैचों के टिकटों की तारीख घोषित, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >