बुरे फंसे उथप्पा, गंभीर आरोप में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, पुलिस बोली घर पर नहीं, जानें क्या है मामला

रॉबिन उथप्पा के खिलाफ पीएफ राशि को गबन करने का आरोप लगा है. इसको लेकर उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है.

Robin Uthappa Arrest Warrant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा के खिलाफ एक गंभीर मामला सामने आया है. उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. हमेशा शांत रहने वाले उथप्पा पर इस तरह का मामला क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है. 39 वर्षीय क्रिकेटर के खिलाफ पुलकेशिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. 

रॉबिन उथप्पा पर पीएफ घोटाले का आरोप लगा है. आरोप पत्र में कहा गया है कि उथप्पा जो एक निजी कंपनी ‘सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड’ का प्रबंधन करते हैं. इस कंपनी ने अपने कर्मचरियों के वेतन ने पीएफ तो काटा लेकिन उनके पीएफ खाते में जमा नहीं किया.. यह गबन कुल 23 लाख रुपये से ज्यादा का है.

रॉबिन उथप्पा के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट की कॉपी

क्या होता है बॉक्सिंग डे, 26 दिसंबर को ही क्यों होता है टेस्ट मैच और कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड, जानिए पूरी डिटेल

पुलिस ने कहा उथप्पा ने बदल लिया है घर

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 4 दिसंबर को आदेश जारी करते हुए कहा गया कि रॉबिन उथप्पा पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए. लेकिन पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी द्वारा पुलकेशिनगर को लिखे पत्र को पुलिस ने वापस कर दिया. पुलिस ने बताया कि उथप्पा ने कथित तौर पर अपना निवास स्थान बदल लिया है. अब उथप्पा के ऊपर ऐसा मामला आने के बाद इसे गंभीरता से देखा जा रहा है, क्योंकि यह कर्माचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है. मामले की जांच के बाद उथप्पा पर सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है. 

रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं. वे 2007 में टी20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे. उथप्पा ने भारत के लिए कुल 59 मैच खेले हैं. सितंबर 2022 में संन्यास लेने से पहले उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 1183 रन बनाए. फिलहाल वे दुनिया भर की लीग क्रिकेट में खेलते हैं. हाल ही में उनकी टीम ने अमेरिका में हुए क्लब क्रिकेट का टूर्नामेंट जीता था.

सचिन तेंदुलकर ने रॉबिन उथप्पा की अमेरिकी टीम को दी ट्रॉफी

‘नहीं जानते तो चुप रहो’, सोशल मीडिया पर भड़के पृथ्वी शॉ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >