149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, आमिर जांगू-रोस्टन चेस ने टेस्ट क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आमिर जांगू और रोस्टन चेस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में छठे विकेट के लिए 401 रन जोड़कर इतिहास रच दिया. दोनों ने बेयरस्टो-स्टोक्स का 399 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Amir Jangoo And Roston Chase: वेस्टइंडीज के आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेस ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में छठे विकेट के लिए 401 रन जोड़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

शनिवार (27 जून) को दोनों खिलाड़ियों ने 602 गेंदों पर 401 रन की साझेदारी की. इस दौरान आमिर जांगू ने अपने करियर के केवल दूसरे टेस्ट मैच में 373 गेंदों पर 233 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रोस्टन चेस 184 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज को मुश्किल स्थिति से निकालकर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का पिछला रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स के नाम था. दोनों ने जनवरी 2016 में केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे विकेट के लिए 399 रन जोड़े थे. अब जांगू और चेस की 401 रन की साझेदारी इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई है. टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 400 या उससे अधिक रन की साझेदारी की है.

टेस्ट में छठे या उससे बाद के विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप

खिलाड़ीदेशसाझेदारी (रन)विकेटविपक्षी टीममैदानशुरुआत की तारीख
आमिर जंगू, रोस्टन चेजवेस्टइंडीज401छठा विकेटश्रीलंकानॉर्थ साउंड25 जून 2026
जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्सइंग्लैंड399छठा विकेटदक्षिण अफ्रीकाकेप टाउन2 जनवरी 2016
बीजे वॉटलिंग, केन विलियमसनन्यूजीलैंड365*छठा विकेटश्रीलंकावेलिंगटन3 जनवरी 2015
ब्रेंडन मैकुलम, बीजे वॉटलिंगन्यूजीलैंड352छठा विकेटभारतवेलिंगटन14 फरवरी 2014
महेला जयवर्धने, प्रसन्ना जयवर्धनेश्रीलंका351छठा विकेटभारतअहमदाबाद16 नवंबर 2009
डेनिस एटकिंसन, क्लेयरमोंटे डेपियाज़ावेस्टइंडीज347सातवां विकेटऑस्ट्रेलियाब्रिजटाउन14 मई 1955

वेस्टइंडीज के लिए भी ऐतिहासिक उपलब्धि

यह साझेदारी वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है. वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड कॉनराड हंट और सर गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 446 रन जोड़े थे.

टेस्ट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

खिलाड़ीरनविकेटविपक्षी टीममैदानशुरुआत की तारीख
कॉनराड हंट, गैरी सोबर्स465दूसरा विकेटपाकिस्तानकिंग्स्टन26 फरवरी 1958
आमिर जांगू, रोस्टन चेस401छठा विकेटश्रीलंकानॉर्थ साउंड25 जून 2026
गैरी सोबर्स, फ्रैंक वॉरेल399चौथा विकेटइंग्लैंडब्रिजटाउन6 जनवरी 1960
डेनिस एटकिंसन, क्लेयरमोंटे डेपियाज़ा347सातवां विकेटऑस्ट्रेलियाब्रिजटाउन14 मई 1955
एवरटन वीक्स, फ्रैंक वॉरेल338तीसरा विकेटइंग्लैंडपोर्ट ऑफ स्पेन17 मार्च 1954

यह भी पढ़ें: 4 गेंद में 3 विकेट, फिर भी हार गई टेक्सास; आखिरी गेंद पर निखिल चौधरी ने ऐसे पलट दी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >