लगातार 8वें साल विंबल्डन को मिलेगी नई वीमेंस चैंपियन, इन दो खिलाड़ियों के बीच होगा फाइनल

Amanda Anisimova vs Iga Swiatek in Wimbledon 2025 Final: विंबलडन 2025 के महिला सिंगल्स फाइनल में इगा स्वियातेक ने पहली बार जगह बना ली है. सेमीफाइनल में स्वियातेक ने बेलिंडा बेनसिच को 6-2, 6-0 से हराया, जबकि अमांडा अनिसिमोवा ने वर्ल्ड नंबर 1 सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर चौंकाया. अब फाइनल में स्वियातेक और अनिसिमोवा आमने-सामने होंगी.

Wimbledon 2025 Women Singles Final: पोलैंड की पूर्व वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार इगा स्वियातेक (Iga Swiatek) ने विंबलडन फाइनल में पहली बार जगह बना ली है. आठवीं वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में 35वीं रैंक की बेलिंडा बेनसिच को 6-2, 6-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया. यह मुकाबला सेंटर कोर्ट पर खेला गया और स्वियातेक ने केवल 1 घंटे 12 मिनट में अपने प्रतिद्वंद्वी को बाहर का रास्ता दिखा दिया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में तेरहवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा (Amanda Anisimova) ने, शीर्ष रैंकिंग पर काबिज आर्यना सबालेंका को, 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर उलटफेर करते हुए, अपने करियर में पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश किया. 

Amanda Anisimova vs Iga Swiatek in Wimbledon 2025 Final: फाइनल में स्वियातेक का सामना अमेरिका की 13वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनीसिमोवा से होगा. इस तरह लगातार आठवीं बार विम्बलडन को नई महिला चैंपियन मिलेगी. पेशेवर सर्किट में ये दोनों खिलाड़ी अब तक आमने-सामने नहीं हुई हैं. जूनियर स्तर पर दोनों की एकमात्र भिड़ंत में अनीसिमोवा विजयी रही थीं.

शानदार फॉर्म में हैं स्वियातेक

स्वियातेक अब अपने खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेंगी, क्योंकि उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन के बाद कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है. विंबलडन वह ग्रैंड स्लैम है जहां उनका अब तक का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा है, लेकिन इस बार वह घास के कोर्ट पर शानदार लय में दिख रही हैं. उन्होंने दो हफ्ते पहले बैड होमबर्ग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी और अब विंबलडन के फाइनल में भी पहुंच गई हैं.

पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियातेक का रिकॉर्ड फाइनल मुकाबलों में शानदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए सभी पांचों ग्रैंड स्लैम फाइनल जीते हैं, जिनमें चार फ्रेंच ओपन (2020, 2022-24) और एक 2022 यूएस ओपन शामिल है. सबालेंका अक्टूबर में स्वियातेक को हटाकर शीर्ष पर पहुंची थी. सबालेंका इस हार से सेरेना विलियम्स के बाद लगातार चार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने से चूक गईं. तेइस साल की अनिसिमोवा का विम्बलडन खत्म होने के बाद पहली बार डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाना तय है, चाहे खिताबी मुकाबले का नतीजा कुछ भी रहे. 

Amanda anisimova vs iga swiatek in wimbledon 2025 final.

अनीसिमोवा का प्रदर्शन रहा शानदार

वहीं अनीसिमोवा ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर वन आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल हासिल किया. यह मैच 2 घंटे 37 मिनट चला. यह उनकी किसी भी वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी पर पहली जीत थी, जबकि यह उनका टॉप-5 खिलाड़ियों पर कुल छठा जीत है. खास बात ये है कि इनमें से चार जीत उन्होंने सबालेंका के खिलाफ ही दर्ज की हैं और अब उनका आपसी रिकॉर्ड 6-3 हो गया है.

इस सीजन में घास के कोर्ट पर अनीसिमोवा का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है. उन्होंने 12 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ दो में हार झेली है. चार हफ्ते पहले उन्होंने क्वीन क्लब चैंपियनशिप का फाइनल खेला और बर्लिन में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं. 23 वर्षीय अनीसिमोवा इस सदी में जन्म लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने विंबलडन फाइनल में जगह बनाई है.

अंग्रेजों की ऐसी स्लेजिंग! कोहली स्टाइल में गिल और सिराज ने जमकर किया ट्रोल, बजाया बैजबॉल का बाजा

ऋषभ पंत ने कामरान अकमल और धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, इस मामले में बने टॉप एशियन क्रिकेटर

‘केएल, देख ले नहीं तो…’, जडेजा भूले नहीं राहुल की गलती, लॉर्ड्स में दे दी सीधी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >