आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग भी पीछे, 10 साल के इस भारतीय के आईक्यू से दुनिया हैरान

लंदन के 10 वर्षीय भारतीय-ब्रिटिश कृष अरोड़ा ने आइंस्टीन और हॉकिंग के अनुमानित आईक्यू को पार करते हुए 162 का आईक्यू स्कोर हासिल कर लिया है. प्रतिभाशाली पियानोवादक कृष के पास संगीत में ग्रेड 7 प्रमाणपत्र है. वे शतरंज के भी उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं.

भारतीय प्रतिभा कहीं भी हो वह सुगंध की तरह महकती हुई सामने आ ही जाती है. ताजा मामला भारतीय ब्रिटिश कृष अरोड़ा का है. उन्होंने 162 का आईक्यू स्कोर हासिल कर दुनिया को हतप्रभ कर दिया है. यह प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग आईक्यू स्कोर से भी ज्यादा है. ब्रिटेन के मीडिया आउटलेट ‘मेट्रो’ के अनुसार पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो के 10 वर्षीय कृष इस आईक्यू वाले दुनिया के शीर्ष 1 प्रतिशत लोगों में आते हैं.  बुद्धिमान लोगों का आईक्यू जांचने वाली संस्था मेन्सा ने यह स्वीकार किया है कि कृष का आईक्यू दोनों वैज्ञानिकों से ज्यादा है. हॉकिंग और आइंस्टीन का आईक्यू 160 तक मापा गया था. 

कृष के माता-पिता दोनों ही इंजीनियर हैं. मौली एक आईटी फर्म में काम करती हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि जब वह चार साल का था तब से ऐसे काम करता है, जो उसकी उम्र के लिहाज से कहीं ज्यादा थे. वह उसी आयु में शुद्ध उच्चारण के साथ सब कुछ तेजी से पढ़ लेता था. उसे गणित बहुत पसंद है. वह जब चार साल का नहीं हुआ था, उसने मेरे साथ गणित की एक पूरी किताब तीन घंटे में ही हल कर डाली. आठ साल की आयु में पूरे साल का पाठ्यक्रम उसने एक दिन में ही पूरा कर लिया. उन्होंने कहा कि वह जो भी करता है, उसमें उत्कृष्टता हासिल करना चाहता है.  

Krish arora. Image: ademarcs81/x

टीचर को भी कर देता है यह होनहार

कृष अगले साल सितंबर में यूके के क्वीन एलिजाबेथ स्कूल में दाखिला लेंगे. यह ब्रिटेन का ख्यातिप्राप्त व्याकरण स्कूल है. अपने एग्जाम के अनुभव के बारे में बात करते हुए कृष ने कहा कि 11वीं कक्षा की परीक्षा बहुत आसान थी. अपने नए स्कूल को शुरू करने के लिए कृष बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि नया स्कूल उनकी क्षमताओं के लिए बेहतर चुनौती देगा. उन्होंने कहा, “प्राथमिक विद्यालय उबाऊ है, मैं कुछ नहीं सीखता. हम सारा दिन केवल गुणा-भाग करते हैं और वाक्य लिखते हैं. मुझे बीजगणित बहुत पसंद है.” अपने खाली समय में, कृष को पहेलियाँ और वर्ग पहेली सुलझाने में आनंद आता है. उनके माता-पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर उनके लिए एक चेस टीचर की व्यवस्था की. कृष अब शतरंज में अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए नियमित रूप से अपने प्रशिक्षक को हराता है.

संगीत में भी उपलब्धियों की है भरमार

कृष में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. शैक्षिक के अलावा वे कुशल संगीतकार भी हैं. उन्होंने पश्चिमी लंदन की कई संगीत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कई बार तो वे पुराने संगीतकारों से भी बेहतर करते हैं. दरअसल वे शीट पर देखे बिना ही संगीत के जटिल नोट्स याद कर लेते हैं. उन्होंने कहा, “मैं इन प्रतियोगिताओं में अपने संगीत का प्रदर्शन करने से घबराता नहीं हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं कोई गड़बड़ी नहीं करूंगा.” उन्होंने एक पियानोवादक के रूप में कई पुरस्कार जीते हैं. कृष ने केवल छह महीनों में ही चार ग्रेड पूरा कर लिया था. जिसके बाद उन्हें ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक द्वारा हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. वर्तमान में उनके पास ग्रेड 7 पियानो प्रमाणपत्र है।

Cooch Behar Trophy: अद्भुत! एक पारी में 10 विकेट, गेंद नहीं लट्टू फेंकता है बिहार का लाल, देखें वीडियो 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >