दुर्गाष्टमी से होलाष्टक, इस सप्ताह मनाएं ये खास धार्मिक पर्व

Weekly Vrat Tyohar 03 To 09 March 2025: सनातन धर्म में प्रत्येक माह का विशेष स्थान है. वर्तमान में फाल्गुन माह चल रहा है. इस माह में अनेक महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. अब फाल्गुन माह के नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. इस सप्ताह में कई व्रत और उत्सव हैं. आइए जानते हैं कि मार्च माह के पहले सप्ताह में कौन-कौन से पर्व आने वाले हैं.

Weekly Vrat Tyohar 03 To 09 March 2025: मार्च 2025 का पहला सप्ताह आरंभ हो चुका है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें होलाष्टक, स्कन्द षष्ठी और रोहिणी व्रत शामिल हैं. आइए, जानते हैं कि मार्च 2025 के पहले सप्ताह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं.

विनायक चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 02 मार्च को रात 09 बजकर 01 मिनट पर प्रारंभ होगी और 03 मार्च को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार, 03 मार्च को विनायक चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा.

यहां देखें 2 मार्च से 8 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

स्कन्द षष्ठी 2025 का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 04 मार्च को दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से आरंभ होगी और 05 मार्च को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए, 04 मार्च को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा.

मासिक कार्तिगाई कब है

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, हर महीने कृतिका नक्षत्र के पड़ने वाली तिथि पर मासिक कार्तिगाई दीपम का आयोजन किया जाता है. इस बार मासिक कार्तिगाई 05 मार्च को मनाई जाएगी.

रोहिणी व्रत कब है?

रोहिणी व्रत का संबंध रोहिणी नक्षत्र से है. जब सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र आता है, तब उस दिन रोहिणी व्रत का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष यह व्रत 06 मार्च को मनाया जाएगा.

होलाष्टक 2025

होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से होगी और यह 13 मार्च को होलिका दहन के दिन समाप्त होगा.

मासिक दुर्गाष्टमी 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 06 मार्च को सुबह 10:50 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 07 मार्च को सुबह 09:18 बजे होगा. इस प्रकार, फाल्गुन माह में 07 मार्च को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का आयोजन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >