Weekly Numerology Prediction (31 Aug - 6 Sep): इस सप्ताह आपकी किस्मत में क्या है खास? जानें मूलांक 1 से 9 का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Numerology Prediction (31 Aug - 6 Sep): 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा, जानें. किसे करियर में अवसर मिलेंगे, किसे आर्थिक सावधानी रखनी होगी और किन लोगों को रिश्तों में धैर्य रखना होगा.

Weekly Numerology Prediction (31 Aug - 6 Sep): आज यानी 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक का सप्ताह अंक ज्योतिष के लिहाज से कई बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है. मूलांक के अनुसार किसी को करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे, तो किसी को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह.

मूलांक 1: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी

जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के अवसर मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ लंबित फैसलों को अंतिम रूप देने का भी समय है. हालांकि, जिद से बचें और अनियोजित खर्च पर नियंत्रण रखें.

मूलांक 2: भावनाओं पर रखें नियंत्रण

2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए. किसी करीबी से गलतफहमी हो सकती है. परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देना होगा. रचनात्मक सोच लाभ देगी, जबकि विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी.

मूलांक 3: वाणी बनेगी सफलता की कुंजी

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों के लिए वाणी और ज्ञान प्रगति का माध्यम बनेंगे. कार्यक्षेत्र में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सफल होंगे. वरिष्ठों की सलाह उपयोगी रहेगी. आर्थिक लाभ के साथ अचानक खर्च भी सामने आ सकते हैं.

मूलांक 4: बदलाव पर सोच-समझकर कदम बढ़ाएं

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों के लिए सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां बेहतर होंगी. पुराने मामलों को नए नजरिए से देखना लाभकारी रहेगा. नौकरी या कारोबार में बदलाव से पहले उसके दूरगामी परिणामों पर विचार करें. लेन-देन में दस्तावेज ध्यान से पढ़ें.

मूलांक 5: नए अवसरों के खुलेंगे रास्ते

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे जातकों के लिए व्यावसायिक संपर्क नए अवसर ला सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यशैली में बदलाव का मौका मिलेगा. यात्रा के योग हैं. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतरता रखनी होगी. बड़े आर्थिक जोखिम से बचें.

ये भी पढ़ें: बुध का नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए वरदान! जॉब-बिजनेस में होगी तरक्की

मूलांक 6: परिवार और करियर में संतुलन

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों के लिए पारिवारिक और आर्थिक स्थिति संतुलित रह सकती है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. रचनात्मकता से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को दोहराने के बजाय भविष्य पर ध्यान दें.

मूलांक 7: धैर्य से मिलेगी सफलता

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे जातकों को दूसरों की राय से अधिक अपने निर्णयों पर भरोसा करना चाहिए. कार्यों में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. पुरानी योजना पर दोबारा काम शुरू हो सकता है. बेवजह का संदेह रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है.

मूलांक 8: मेहनत का मिलेगा फल

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों को पुरानी मेहनत का परिणाम मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं और धन लाभ के योग बनेंगे. हालांकि, आर्थिक मामलों में दूसरों पर निर्भर न रहें. संपत्ति या बड़े निवेश में जल्दबाजी से बचें.

मूलांक 9: रुके काम होंगे पूरे

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. प्रतियोगिता में सक्रियता आपको आगे रखेगी. हालांकि, क्रोध और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. यात्रा और नए काम के अवसर मिलेंगे, लेकिन ऊर्जा को एक साथ कई दिशाओं में लगाने से बचें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >