Vinayak Chaturthi 2024: इस दिन है विनायक चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय संयोग

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी भारत के विभिन्न हिस्सों में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, क्योंकि भगवान गणेश को सभी प्रकार के संकटों का नाशक माना जाता है. उन्हें बुद्धि और ज्ञान के देवता के रूप में पूजा जाता है, विनायक चतुर्थी नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है.

Vinayak Chaturthi 2024: इस साल विनायक चतुर्थी 5 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी, जो कि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है. इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा होती है. गणपति, जिन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है, सभी बाधाओं को दूर करने और ज्ञान प्रदान करने वाले देवता माने जाते हैं. इस दिन को खासकर नई शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए कई लोग किसी नए कार्य की शुरुआत गणपति पूजन से करते हैं.

विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायक चतुर्थी पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा से मनाई जाती है, क्योंकि भगवान गणेश को सभी संकटों का नाश करने वाला माना जाता है.उन्हें बुद्धि और ज्ञान के देवता के रूप में पूजा जाता है, जिससे यह दिन छात्रों और ज्ञान की खोज में लगे लोगों के लिए खास होता है. विनायक चतुर्थी नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.

शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय योग

विनायक चतुर्थी का शुभ समय: पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 4 नवंबर को रात 11:24 बजे शुरू होकर 5 नवंबर को रात 12:16 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 5 नवंबर को विनायक चतुर्थी मानी जाएगी.पूजा का शुभ समय सुबह 10:59 से दोपहर 1:10 तक रहेगा, जो कुल 2 घंटे 11 मिनट का है.

खास ज्योतिषीय योग

इस बार विनायक चतुर्थी पर रवि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे पूजा के दौरान गणपति की कृपा से सभी संकट दूर होते हैं और कार्य में सफलता मिलती है.

सुकर्मा योग: सुबह 11:28 से रात तक रहेगा.
रवि योग: सुबह 6:36 से 9:45 तक.
ज्येष्ठा नक्षत्र: सुबह 9:45 तक उपस्थित रहेगा.

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

घर में एक साफ चौकी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें.

व्रत का संकल्प लें और गणेश जी को रोली, चंदन, अक्षत, फूल, सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें.

प्रसाद में मोदक या लड्डू चढ़ाएं.

“ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.

गणेश जी को शमी का पत्ता अर्पित करें, जिसे सभी कष्टों को हरने वाला माना गया है.

आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए गणेश जी के सामने चौमुखी दीपक जलाएं.

चंद्र दर्शन का समय और सावधानी

इस दिन चंद्रमा का उदय सुबह 10:05 पर होगा और अस्त रात 8:09 बजे. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से कलंक या अपयश का सामना करना पड़ सकता है. विनायक चतुर्थी के सभी शुभ समय और विधियों का पालन करके भक्त गणपति बप्पा से जीवन में सफलता और समृद्धि की कामना करते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >