मई महीने में इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें इस दिन बरगद पेड़ की पूजा का महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत इस पावन व्रत से पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. यहां से जानें वट सावित्री व्रत के इस साल की तिथि, पूजा विधि और महत्व.

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सावित्री ने अपने पतिव्रत धर्म और दृढ़ संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे. इसलिए यह व्रत अटूट प्रेम, समर्पण और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है.

वट सावित्री व्रत 2026 की सही तिथि

साल 2026 में वट सावित्री व्रत 16 मई, शनिवार को रखा जाएगा. ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 16 मई की सुबह 05:11 बजे से शुरू होकर 17 मई की रात 01:30 बजे तक रहेगी. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में यह व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही रखा जाता है. इस दिन महिलाएं प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लेती हैं. निर्जला व्रत रखना सबसे शुभ माना गया है, हालांकि कुछ महिलाएं फलाहार भी कर सकती हैं.

वट वृक्ष की पूजा का महत्व

शास्त्रों में वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है. मान्यता है कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है. इस वृक्ष की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. पूजा के दौरान महिलाएं वट वृक्ष के चारों ओर सूत का धागा लपेटती हैं और 7 या 108 बार परिक्रमा करती हैं, जो अत्यंत फलदायी माना जाता है.

वट सावित्री व्रत की विधि और लाभ

इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करती हैं. बरगद के पेड़ की परिक्रमा कर उस पर कच्चा सूत लपेटा जाता है और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी जाती है. माना जाता है कि इस कथा का श्रवण करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यह व्रत वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करता है और दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और स्थिरता को बढ़ाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >