Vastu Tips: इन 5 चीजों को कभी न लें उधार, वरना हो सकता है दुर्भाग्य

Vastu Tips: हम अक्सर दही, नमक या माचिस जैसी चीजें पड़ोसियों से उधार ले लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष के अनुसार कुछ चीजों को उधार लेना दुर्भाग्य को आमंत्रित कर सकता है? जानिए उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें मुफ्त में लेना नुकसानदायक हो सकता है.

Vastu Tips: हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई बार ऐसा होता है जब हम पड़ोसी या दोस्तों से छोटी-छोटी चीजें जैसे दही, नमक, माचिस या रुमाल उधार ले लेते हैं. हमें लगता है कि इसमें कोई हर्ज नहीं है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र की नजर में ये आदतें भविष्य में गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें बिना दाम चुकाए लेना या देना हमारे जीवन में आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और दुर्भाग्य को बढ़ावा दे सकता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें कभी भी मुफ्त में न लें:

नमक – शनिदोष को बढ़ा सकता है

नमक को शनि देव से जोड़ा गया है. यदि आप किसी से नमक उधार लेते हैं, तो यह आपके जीवन में शनिदोष को सक्रिय कर सकता है. इसके परिणामस्वरूप बार-बार बीमार पड़ना, धन की हानि या कर्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए नमक हमेशा खरीदकर ही इस्तेमाल करें.

रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय जरूर पढ़ें ये मंत्र, जानें विधि और महत्व

दही – घर की शांति को कर सकता है भंग

कई बार हम दही जमाने के लिए थोड़ी मात्रा पड़ोसी से मांग लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह अशुभ होता है. इससे घर में अशांति, झगड़े और आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है. दही से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती है.

काले तिल – जीवन में ला सकते हैं बाधाएं

काले तिल को राहु, केतु और शनि ग्रह से जोड़ा गया है. इनसे संबंधित ऊर्जा अगर असंतुलित हो जाए तो यह अचानक समस्याएं, अनचाहे खर्च और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. खासकर शनिवार के दिन काले तिल मुफ्त में लेना टालें.

रुमाल – रिश्तों में तनाव ला सकता है

रुमाल एक व्यक्तिगत वस्तु मानी जाती है, जो हमारी ऊर्जा से जुड़ी होती है. किसी और का रुमाल लेना या देना वास्तु के अनुसार नेगेटिव वाइब्स को आमंत्रित करता है. यह आपसी संबंधों में खटास और मनमुटाव पैदा कर सकता है.

माचिस – अग्नि तत्व से जुड़ी अशांति

माचिस को अग्नि तत्व से जोड़ा गया है. इसे उधार लेने से घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा में अशांति और गुस्सा बढ़ सकता है. माचिस जैसी छोटी चीज भी हमेशा खुद ही खरीदना शुभ माना गया है.

विशेष परामर्श के लिए संपर्क करें:
यदि आप जन्मकुंडली, वास्तु या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी या समाधान चाहते हैं, तो संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >