Vastu Tips: आईना एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल लोग लगभग हर दिन करते हैं. आइने के सामने लोग तैयार होते हैं और अपना चेहरा देखते हैं. कई लोग घर को सजाने के लिए भी अलग-अलग जगहों पर आईना लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में आईना लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र में भी कुछ नियम बताए गए हैं? वास्तु के इन नियमों का सही तरह से पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति बनी रहती है. वहीं, इन नियमों का पालन न करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा, कलह और अशांति का माहौल बन सकता है. ऐसे में आइए, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं आईने से जुड़े जरूरी नियम.
आईने का आकार सही रखें
वास्तु के अनुसार, घर में आईना लगाते समय उसके आकार का ध्यान रखना चाहिए. दर्पण न बहुत बड़ा होना चाहिए और न ही बहुत छोटा. कमरे और जगह के हिसाब से सही आकार का आईना चुनें. वास्तु के अनुसार, आईने का आकार उस जगह और जरूरत के हिसाब से तय करना चाहिए, जहां इसे लगाया जा रहा है. इसलिए हर जगह एक ही आकार का आईना लगाना सही नहीं माना जाता.
सही ऊंचाई पर लगाएं
आईना लगाते समय उसकी ऊंचाई का भी ध्यान रखें. दर्पण को बहुत नीचे या बहुत ऊपर नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार, दर्पण इतनी ऊंचाई पर होना चाहिए कि उसमें व्यक्ति का पूरा चेहरा आसानी से दिखाई दे.
मुख्य द्वार के पास आईना
अगर घर के मुख्य द्वार के सामने किसी भवन का कोना हो, प्रवेश द्वार की ओर आने वाली सड़क हो या पड़ोस में कोई ऊंची इमारत हो, तो दर्पण का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. वास्तु के अनुसार, दर्पण हानिकारक प्रभावों को वापस मोड़ने में मदद करता है. इसलिए घर में दर्पण कहां और किस तरह लगाया जा रहा है, इसका ध्यान रखना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें दिशा से लेकर सफाई तक के जरूरी नियम
आईना हमेशा साफ रखें
घर में लगा आईना हमेशा साफ होना चाहिए. धुंधले या गंदे आईने का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है. इसलिए समय-समय पर दर्पण की सफाई करते रहें, ताकि उसमें चेहरा और आसपास की चीजें साफ दिखाई दें.
दो आईने एक साथ न लगाएं
एक ही जगह पर दो दर्पणों को साथ-साथ लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. वास्तु के अनुसार, दो दर्पणों को एक साथ लगाने से समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसलिए घर में आईना लगाते समय उसकी संख्या और स्थान का ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कबाड़ रखने की भी होती है सही दिशा, घर के इन कोनों में भूलकर भी न रखें पुराना सामान
