Vastu Tips: गलत दिशा में सोना बन सकती है मुसीबत, अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये वास्तु नियम

Vastu Tips: यदि आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका एक बड़ा कारण सोने की गलत दिशा और कमरे का वास्तु दोष हो सकता है. यहां कुछ आसान वास्तु उपाय बताए गए हैं, जिनका नियमित पालन करने से नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

Vastu Tips: अगर रात में आपको ठीक से नींद नहीं आती, बार-बार नींद बीच में ही टूट जाती है, सोने के बाद सिर भारी लगता है या आलस्य बना रहता है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. कहा जाता है कि सही वास्तु नियमों के अनुसार यदि कमरा बनाया जाए और व्यक्ति सही दिशा में सिर रखकर सोए, तो नींद अच्छी आती है. वहीं, जब कमरा गलत वास्तु में बना हो और सोने की दिशा गलत हो, तो इसका नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

सोते समय सिर किस दिशा में रखें?

दक्षिण दिशा: वास्तु शास्त्र में सोने के लिए दक्षिण दिशा को सबसे उत्तम माना गया है. कहा जाता है कि इस दिशा में सिर रखकर सोने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और गहरी व अच्छी नींद आती है.

पूर्व दिशा: वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को भी सिर रखकर सोने के लिए शुभ माना गया है. पूर्व सूर्य उदय की दिशा है, जो सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक है. माना जाता है कि इस दिशा में सिर रखकर सोने से स्मरण शक्ति बढ़ती है, एकाग्रता में सुधार होता है और व्यक्ति खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करता है.

किन दिशाओं में सिर नहीं रखना चाहिए?

उत्तर दिशा: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना अशुभ माना गया है. इससे नींद पर बुरा प्रभाव पड़ता है. माना जाता है कि इस दिशा में सोने से सिरदर्द, अनिद्रा और बुरे सपनों की समस्या हो सकती है.

पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा की ओर सिर रखकर सोना भी शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इस दिशा में सोने से व्यक्ति को बेचैनी महसूस हो सकती है.

बेड कैसे रखें?

बेड को दीवार के पास इस तरह रखें कि बीच में थोड़ी जगह खाली रहे.ध्यान रखें कि जिस दिशा में आप सिर रखकर सोते हैं, उस ओर खिड़की न हो.

बेड के सामने आईना

बेड के सामने आईना नहीं लगाना चाहिए.सोते समय शरीर का प्रतिबिंब दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता.बेड के सामने आईना होने से बुरे सपने आने की संभावना बढ़ जाती है.

साफ-सफाई

बेड के नीचे कबाड़ या जूते-चप्पल न रखें.इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और नींद प्रभावित होती है.

यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में रखी ये चीजें बन सकती हैं आपकी तरक्की में बाधा, आज ही हटा लें वरना बढ़ेगा कर्ज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >