Vastu Tips: एकाग्रता की कमी या खराब रिजल्ट? स्टडी रूम का वास्तु हो सकता है कारण, करें 4 उपाय मिलेगी सफलता

Vastu Tips: यदि आपकी पढ़ाई के दौरान मन भटकता है या मेहनत के बावजूद अच्छे परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं, तो इसकी वजह स्टडी रूम का वास्तु दोष भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई की जगह का सही दिशा और सही व्यवस्था में होना बहुत जरूरी है, वरना पढ़ाई पर अशुभ प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं स्टडी रूम से जुड़ी कुछ जरूरी वास्तु उपायों के बारे में.

Vastu Tips: छात्र जीवन किसी भी इंसान के पूरे जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. यह वह समय होता है, जिसके आधार पर अधिकतर लोगों का भविष्य और आर्थिक स्थिति निर्भर करती है. अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि जिसने छात्र जीवन में एकाग्रता, अनुशासन हासिल कर लिया और कड़ी मेहनत की, उसे जीवन में सफलता जरूर मिलती है.

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कड़ी मेहनत के बावजूद छात्रों को मनचाहा परिणाम हासिल नहीं होता. इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. छात्र जहां पढ़ते हैं, यानी अध्ययन कक्ष में सही वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, वरना गलत वास्तु का अशुभ प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

छात्रों के लिए जरूरी वास्तु नियम

साफ-सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां आप पढ़ाई करते हैं वह स्थान हमेशा स्वच्छ होना चाहिए. पढ़ने के स्थान पर गंदगी या धूल जमा रहने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. कहा जाता है कि इससे चीजें समझने में देर होती है और पढ़ी हुई बातें भूलने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि अध्ययन स्थल को हमेशा साफ रखें.

स्टडी रूम की दिशा

वास्तु के अनुसार, स्टडी रूम घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. यह दिशा अध्ययन के लिए सबसे शुभ मानी जाती है और इससे ज्ञान व बुद्धि के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं, स्टडी टेबल को कमरे की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए, जिससे पढ़ते समय सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

बाथरूम के पास स्टडी रूम

माना जाता है कि स्टडी रूम के पास बाथरूम नहीं होना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे नकारात्मकता आती है और पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता.

स्टडी टेबल और दीवार के बीच दूरी

वास्तु के मुताबिक, हमेशा स्टडी टेबल और दीवार के बीच थोड़ी जगह छोड़कर रखनी चाहिए. माना जाता है कि इससे नए विचारों और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >