Vastu Tips: स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए घर पर लगाएं ये पौधा, जानिए सही दिशा और उपाय

Vastu tips For Bamboo Plant: फेंगशुई के सिद्धांतों के अनुसार, घर में उचित दिशा में बांस का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, साथ ही यह स्वास्थ्य और दीर्घकालिक जीवन को भी प्रोत्साहित करता है.

Vastu tips For Bamboo Plant: फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है. इसे न केवल सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य, दीर्घायु और रिश्तों में भी सुधार लाने में मददगार साबित होता है.सही दिशा और संख्या के आधार पर बांस का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं. इस लेख में हम जानेंगे कि फेंगशुई के अनुसार बांस का पौधा किस तरह से आपके स्वास्थ्य और रिश्तों को बेहतर बना सकता है.

बांस का पौधा और स्वास्थ्य

फेंगशुई के अनुसार, घर में सही दिशा में बांस का पौधा लगाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि स्वास्थ्य और दीर्घायु भी प्राप्त होती है. वास्तु विज्ञान के अनुसार, यदि आप बांस के पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और दीर्घायु प्राप्त करने में मदद करता है. पूर्व दिशा को स्वास्थ्य और उन्नति से जोड़ा जाता है, जबकि दक्षिण-पूर्व दिशा समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक मानी जाती है.

Shardiya Navratri 2024: पालकी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

विशेज्ञय के अनुसार, फेंगशुई में संख्या 9 को दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है.इसलिए, यदि आप 9 डंडों वाला बांस का पौधा अपने घर में रखते हैं, तो यह आपको स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करेगा. यह पौधा एक प्राकृतिक औषधि के समान कार्य करता है, जो घर के वातावरण को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखता है. इस पौधे को लगाते समय यह सुनिश्चित करें कि इसे सही दिशा में रखा जाए और इसकी देखभाल नियमित रूप से की जाए.

रिश्तों में मजबूती लाने के उपाय

फेंगशुई न केवल आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि आपके रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है.यदि आप अपने संबंधों में सुधार और मजबूती लाना चाहते हैं, तो बांस के पौधे का प्रयोग एक विशेष तरीके से किया जा सकता है. इसके लिए, लाल रिबन में लपेटकर दो बांस के डंठलों का उपयोग शुभ माना जाता है. इसे कांच के पात्र में जल भरकर पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें.

फेंगशुई के अनुसार, पूर्व दिशा को नए संबंधों का उदय, पूर्वोत्तर दिशा को ज्ञान और उत्तर दिशा को प्रेम और रिश्तों की स्थिरता से जोड़ा जाता है.इसलिए, इन दिशाओं में बांस का पौधा रखने से आपके संबंधों में सुधार और प्रेम की भावना बढ़ेगी. इस बात का ध्यान रखें कि पौधा सूखने न पाए, क्योंकि सूखता हुआ पौधा नकारात्मक ऊर्जा का संकेत होता है, जो रिश्तों में दरार डाल सकता है.

फेंगशुई में संख्या 2 को जोड़े का प्रतीक माना जाता है. इसलिए, 2 डंडों वाला बांस का पौधा रखना आपके रिश्तों में मजबूती और प्रेम लाने में मदद करेगा. यह पौधा आपके जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संबंधों में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने में सहायक साबित हो सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >