बच्चों के कमरे के लिए फेंग शुई के नियम, जानिए क्या सही, क्या गलत

Vastu Tips: फेंग शुई नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करके सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यदि बच्चा पढ़ाई के दौरान चिंतित होता है और नकारात्मक विचारों में उलझा रहता है, तो इस स्थिति को सुधारने के लिए उनके कमरे में ईविल आई का उपयोग करें. इससे उनकी सोच पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

Vastu Tips: बच्चों का कमरा केवल सजावट और आराम का स्थान नहीं है, बल्कि यह उनकी सेहत, मानसिक विकास और ऊर्जा संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. फेंग शुई के सिद्धांतों के अनुसार, यदि कमरा सही तरीके से सजाया जाए, तो यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है. इसके विपरीत, गलत चीजें उनकी सेहत और जीवनशैली पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का कमरा सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे, तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है.

बच्चों के कमरे में किन चीजों से बचना चाहिए?

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें

बच्चों के कमरे में टीवी, कंप्यूटर और वीडियो गेम जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का होना उचित नहीं है. ये न केवल उनके सोने के समय को प्रभावित करते हैं, बल्कि उनके मानसिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं. यदि आवश्यक हो, तो केवल नाइट लैंप या बेबी मॉनिटर जैसी चीजों का सीमित उपयोग करें.

इस बार 8 दिन में पूरी होगी चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ योग

बेड कहां लगाएं, यह सबसे अहम

बच्चों के बिस्तर की सही स्थिति का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. फेंग शुई के सिद्धांतों के अनुसार, बिस्तर को दरवाजे, बाथरूम, दर्पण या अलमारी के सामने नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे कमरे में ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है. यदि यह संभव न हो, तो नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए परदे या स्क्रीन का उपयोग किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, बिस्तर को खिड़की के ठीक नीचे या ऐसी छत के नीचे नहीं रखना चाहिए जहां बीम दिखाई देती हो, क्योंकि यह मानसिक तनाव और नींद की समस्याओं का कारण बन सकता है.

बिस्तर के ऊपर भारी सामान या अलमारियां न लगाएं

बच्चों के बिस्तर के ऊपर भारी वस्तुएं या अलमारियां रखने से बचना चाहिए. ऐसा करने से कमरे में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी जोखिम भरा हो सकता है. कमरे को स्वच्छ, हवादार और रोशनी से भरपूर बनाए रखें, ताकि बच्चों का विकास सही तरीके से हो सके और उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे.

सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए क्या करें?

  • बच्चों का कमरा हवादार और प्राकृतिक रोशनी से भरपूर हो.
  • हल्के और सुकून देने वाले रंगों का इस्तेमाल करें.
  • कमरे में ज्यादा फालतू सामान इकट्ठा न करें, सफाई का विशेष ध्यान रखें.
  • अच्छे विचारों और सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक चित्र या नॉर्मल डिजाइन रखें.
  • बच्चों का कमरा उनके व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभाता है. फेंग शुई के इन आसान टिप्स को अपनाकर आप उनके लिए एक सकारात्मक, सुरक्षित और खुशहाल माहौल तैयार कर सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >