Sri Varaha Lakshmi Narasimha temple: वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, आध्यात्मिक वैभव की पहचान

Sri Varaha Lakshmi Narasimha temple: श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, आंध्र प्रदेश के सिंहाचल पर्वत पर स्थित एक प्राचीन और दिव्य तीर्थस्थल है. यह मंदिर भगवान नरसिम्हा को समर्पित है और श्रद्धा, भव्यता तथा आध्यात्मिक वैभव का अद्वितीय प्रतीक माना जाता है, जहाँ लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Sri Varaha Lakshmi Narasimha temple: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर अपनी दिव्यता, शांति और सुंदरता से भक्तों का मन मोह लेता है. यह भव्य मंदिर समुद्र तल से लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर सिंहाचलम पर्वत पर स्थित है, और इसी कारण इसे स्थानीय लोग “सिंहाचलम मंदिर” के नाम से भी जानते हैं.

मंदिर की विशेषताएं

हरे-भरे प्राकृतिक परिवेश में स्थित यह मंदिर वास्तुकला का एक अद्वितीय उदाहरण है. यहां की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित है, जिससे भक्तों को दर्शन और पूजा में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती. सामान्य दर्शन के लिए एक अलग कतार निर्धारित है, जिससे नि:शुल्क प्रवेश होता है.

वहीं, वीआईपी दर्शन के लिए 300 रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट उपलब्ध होता है. यह टिकट अलग काउंटर से प्राप्त किया जा सकता है, जिससे श्रद्धालु कम दूरी तय कर सीधे मंदिर के गर्भगृह तक आसानी से पहुंच सकते हैं. हालांकि, सामान्य कतार से आने वाले भक्तों को थोड़ी दूरी से भगवान के दर्शन का अवसर मिलता है.

भगवान का स्वरूप और अनूठी परंपरा

मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु नरसिम्हा अवतार में विराजमान हैं. उनकी मूर्ति शिवलिंग के समान दिखाई देती है, क्योंकि उन पर चंदन का लेप चढ़ाया जाता है. यह चंदन हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन हटाया जाता है, जब भक्त भगवान के मूल रूप के दर्शन करते हैं, फिर से चंदन का लेप कर दिया जाता है.

कैसे पहुंचें?

विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी लगभग 16 किलोमीटर, और रेलवे स्टेशन से 19 किलोमीटर है. श्रद्धालु सरकारी बस, ऑटो या निजी वाहन के माध्यम से मंदिर तक पहुंच सकते हैं. पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक सरकारी बस सेवा भी उपलब्ध है, जिसका किराया मात्र 15 रुपये प्रति व्यक्ति (एक तरफ) है. निजी वाहन आमतौर पर 50 रुपये प्रति व्यक्ति तक लेते हैं.

पूजन सामग्री और प्रसाद

यहां भगवान को विशेष रूप से तुलसी की माला चढ़ाई जाती है, जिसकी कीमत 30 से 50 रुपये तक होती है. वहीं, फूल और श्रृंगार का सामान मंदिर परिसर में मौजूद मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है. प्रसाद के रूप में मिलने वाला लड्डू मात्र 15 रुपये में उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >