Vaman Jayanti 2026: वामन जयंती के दिन क्या करें और क्या न करें? जानें जरूरी नियम

वामन जयंती पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है. इस दिन कुछ कार्यों को शुभ माना जाता है, जबकि कुछ चीजों से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं, वामन जयंती पर क्या करना शुभ है और क्या करना अशुभ.

Vaman Jayanti 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के प्राकट्य उत्सव के रूप में वामन जयंती मनाई जाती है. इसे वामन द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान वामन की पूजा करने से अहंकार का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

वामन जयंती के दिन क्या न करें?

  • वामन जयंती के दिन किसी का अपमान करने से बचना चाहिए. क्रोध, झगड़े और अपशब्दों का इस्तेमाल न करें.
  • यदि आप इस दिन व्रत नहीं भी रख रहे हैं, तब भी मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन करने से बचें.
  • यदि आपने किसी को दान या मदद करने का वचन दिया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें. राजा बलि ने भगवान वामन को तीन पग भूमि देने का वचन दिया था. उन्होंने अपना वचन निभाते हुए अपना सिर तक भगवान वामन के तीसरे पग के लिए समर्पित कर दिया था.
  • घर आए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं. अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करें.
  • पूजा के दिन बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभ नहीं माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Vamana Jayanti 2026: कब है भगवान विष्णु के वामन अवतार की जयंती? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व

वामन जयंती के दिन क्या करें?

  • इस दिन भगवान विष्णु के नामों और मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है.
  • वामन जयंती पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा का पाठ भी किया जाता है. मान्यता है कि कथा का श्रवण और पाठ करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.
  • इस दिन घर और शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. स्वच्छ और पवित्र वातावरण में पूजा-पाठ करने शुभ फल प्राप्त होता.
  • वामन जयंती पर ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना अच्छा माना जाता है. इस दिन वस्त्र, अनाज, छाता, फल और सब्जियों समेत जरूरत की अन्य चीजों का दान करना चाहिए .

वामन जयंती 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • वामन जयंती: बुधवार, 23 सितंबर 2026
  • द्वादशी तिथि प्रारंभ: 22 सितंबर 2026, रात 09:43 बजे
  • द्वादशी तिथि समाप्त: 23 सितंबर 2026, रात 10:50 बजे.

ये भी पढ़ें: Vamana Jayanti ki Katha: वामन देव ने राजा बलि से क्यों मांगी सिर्फ 3 पग भूमि? जानें पूरी कथा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >