वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का दान भूलकर भी न छोड़ें, पितर होंगे प्रसन्न

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या के दिन दान करना बहुत ही शुभ और लाभदायक माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से पितरों की कृपा परिवार पर बनी रहती है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन-किन चीजों का दान फलदायक माना गया है.

Vaishakh Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या पड़ती है. वैशाख महीने में अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को मानी जाएगी. इस दिन पितरों का तर्पण, स्नान-दान, श्राद्ध और मंत्रोच्चारण सहित अन्य धार्मिक कार्य करने का विशेष महत्व होता है. ज्योतिषाचार्य कमलेश पांडे जी के अनुसार, इस दिन किया गया दान अन्य दिनों की तुलना में अधिक फलदायी होता है. साथ ही, इस दिन दान करने से पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

वैशाख अमावस्या 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • अमावस्या तिथि प्रारंभ: 16 अप्रैल 2026, रात 08:11 बजे से
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 17 अप्रैल 2026, शाम 05:21 बजे तक
  • उदया तिथि के अनुसार: 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को अमावस्या मनाई जाएगी
  • स्नान-दान का शुभ समय: सुबह 04:25 से 05:09 तक (ब्रह्म मुहूर्त)

इन चीजों का दान है सबसे फलदायी

वैशाख का महीना गर्मी की शुरुआत का प्रतीक होता है, इसलिए इस समय शीतल और प्यास बुझाने वाली वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है:

जल और घड़ा: इस दिन राहगीरों के लिए पानी का घड़ा रास्ते पर लगवाना या पानी से भरा मटका दान करना उत्तम माना जाता है. कहा जाता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

अनाज का दान: हिंदू धर्म में अनाज का दान महादान माना गया है. ऐसे में वैशाख अमावस्या के दिन आप सत्तू, गेहूं, चावल या दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थों का दान कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

तिल और गुड़: पितरों की प्रसन्नता के लिए इस दिन काले तिल और गुड़ का दान अवश्य करें. इससे पितृ दोष का नकारात्मक प्रभाव कम होता है.

छाता और जूते-चप्पल: धूप से बचने के लिए जरूरतमंदों को छाता या पैरों की सुरक्षा के लिए चप्पल दान करना चाहिए. इन चीजों का दान बेहद शुभ माना जाता है.

मौसमी फल:  इस दिन फलों का दान भी शुभ माना जाता है. आप मौसमी फल जैसे आम, खरबूजा या तरबूज का दान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या कब है? जानें सही तिथि, समय और जरूरी सावधानियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >