वैशाख अमावस्या पर बन रहा है दुर्लभ योग, जानें पूरी जानकारी

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या 2026 का महत्व, तिथि, शुभ योग और स्नान-दान के उपाय जानें. इस दिन किए गए धार्मिक कार्य पितृ तृप्ति और पुण्य प्राप्ति के लिए अत्यंत फलदायी माने जाते हैं.

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या आत्मशुद्धि, पितृ तृप्ति और पुण्य संचय का विशेष अवसर मानी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए कार्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं. वैशाख माह को सभी महीनों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए इस दौरान आने वाली अमावस्या का महत्व और भी बढ़ जाता है. इस दिन किए गए पुण्य कार्य सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फलदायी माने जाते हैं.

वैशाख अमावस्या 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि 16 अप्रैल 2026 को रात 8 बजकर 11 मिनट से प्रारंभ होगी और 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार यह अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है.

वैशाख अमावस्या के शुभ योग

इस वर्ष वैशाख अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बनाता है. सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा, जिसमें किए गए सभी कार्य सफल होते हैं. वहीं अमृत सिद्धि योग सुबह 6:29 से दोपहर 12:02 तक रहेगा. इन योगों में पूजा-पाठ, दान और धार्मिक कार्य करने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

वैशाख अमावस्या का धार्मिक महत्व

इस दिन पितरों को स्मरण करने का विशेष महत्व है. लोग पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करके पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. विधिपूर्वक मंत्रों के साथ पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है.

स्नान-दान का महत्व

वैशाख अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और जरूरतमंदों को दान देना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है. यह दिन आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का उत्तम अवसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >