Tulsi Vivah ke Upay: तुलसी विवाह के दिन करें ये अचूक उपाय, परेशानी होगी दूर

Tulsi Vivah ke Upay: हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है. यह पर्व देवउठनी एकादशी के दिन के बाद मनाया जाता है. यहां जानें तुलसी विवाह के दिन कौन से अचूक उपाय किए जाते हैं.

Tulsi Vivah ke Upay: तुलसी विवाह भगवान विष्णु तथा मां तुलसी को समर्पित होता है इस दिन भगवन विष्णु के रूप शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह किया जाता है यह त्योहार पुरे भारत में मनाया जाता है.पंचांग के अनुसार तुलसी विवाह कार्तिक माह के शुक्लपक्ष के एकादशी तिथि को मनाया जाता है.नियमतः यह पर्व देवउठान से आरम्भ होता है यानि प्रबोधनी एकादशी तिथि से आरंभ होता है और पूर्णिमा तक चलता है .इस दिन शालिग्राम के साथ तुलसी के पौधे को एक मंडप के निचे रखकर दोनों का विवाह का समारोह वैदिक तरीके से किया जाता है.

Akshaya Navami 2024: रवि योग मे अक्षय नवमी व्रत मनाया जायेगा, जानें कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिती

इस उत्सव को पहले मंदिर में किया जाता था लेकिन अब यह प्रायः सभी घरों में किया जाता है यह त्योहार प्रेम और सदभवान और उत्साह का प्रतिक है.इस दिन भगवान विष्णु अपनी चर महीने की योग निंद्रा के बाद जागते है और इसी दिन तुलसी विवाह करने का प्रावधान है,ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने तक क्षीर सागर में शयन के चले जाते है कार्तिक माह के शुक्लपक्ष एकादशी तिथि को योगनिंद्रा से जागते है जिसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है.

इस दिन से शुभ कार्य जैसे विवाह ,भवन निर्माण नए व्योपार का आरम्भ ,मुंडन संस्कार , विधारंभ मुहूर्त ,उपनयन संस्कार का आरम्भ होता है .जिनके वैवाहिक जीवन में परेशानी बनी हुई है इस दिन भगवान विष्णु के कुछ खाश उपाय करने से वैवाहिक जीवन में हो रही परेशानी को दूर कर सकते है.

कब है तुलसी विवाह ?

12 नवंबर 2024 संध्या 04:10 से आरम्भ होगा ,जो पूर्णिमा तक मनाया जायेगा.

वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्व

तुलसी को आंगन की सुंदरता का प्रतीक माना जाता है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजा के सामने तुलसी को पौधा लगाने से परिवार में खुशहाली आती है तथा घर के अंदर सौंदरत बढ़ जाता है.आर्युवेद में तुलसी का बहुत ज्यादा महत्व है तुलसी के प्रयोग से सर्दी खासी जुकाम से आराम मिलता है तथा शरीर के अंदर रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है.

वैवाहिक जीवन को करे प्रसन्न

तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी तथा शालिग्राम के साथ विधि पूर्वक विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में हो रही परेशानी दूर होती है पति पत्नी के रिश्ता मजबूत बनता है.

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को लाल कपड़ा चढ़ाए तथा भगवन विष्णु को पिला वस्त्र अर्पित करें दोनों का विवाह कराते समय शालिग्राम तथा तुलसी के गठजोर मौली के साथ करें एवं श्रृंगार की वस्तु दान करें आपके दाम्पत्य जीवन में बनी हुई परेशानी दूर होगी और आप प्रसन्न होंगे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >