एक दर्शन और काल सर्प दोष से मुक्ति, त्र्यंबकेश्वर की अद्भुत कथा

Trimbakeshwar Jyotirlinga: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का दसवां ज्योतिर्लिंग है. यहां दर्शन से कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, जानें इसकी पौराणिक कथा और महत्व.

Trimbakeshwar Jyotirlinga: भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अत्यंत पवित्र और प्रसिद्ध है. इसे ज्योतिर्लिंगों में दसवां स्थान प्राप्त है. यह मंदिर महाराष्ट्र के नासिक शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर, गोदावरी नदी के तट पर स्थित है. मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां दर्शन करता है, भगवान शिव उसके सभी दुख और कष्ट दूर कर देते हैं.

त्र्यंबकेश्वर मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत बड़ा है. यह न केवल शिवभक्तों के लिए, बल्कि ज्योतिष और कर्मकांड में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए भी विशेष स्थान रखता है.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मगिरी पर्वत पर ऋषि गौतम अपनी पत्नी देवी अहिल्या के साथ रहते थे. उनकी तपस्या और पुण्य कर्मों से अन्य ऋषि उनसे ईर्ष्या करने लगे. ईर्ष्यावश कुछ ऋषियों ने उन पर गौहत्या का झूठा आरोप लगा दिया.

इस पाप से मुक्त होने के लिए ऋषि गौतम ने प्रायश्चित करना चाहा. अन्य ऋषियों ने उनसे कहा कि यदि वे गंगा नदी को इस स्थान पर ले आएं, तो उनका पाप समाप्त हो जाएगा. तब ऋषि गौतम ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या शुरू की.

तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव माता पार्वती के साथ प्रकट हुए और वरदान मांगने को कहा. ऋषि गौतम ने गंगा माता को इस स्थान पर लाने की प्रार्थना की. गंगा ने शर्त रखी कि वे तभी यहां आएंगी जब भगवान शिव स्वयं इस स्थान पर निवास करेंगे. तभी भगवान शिव त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में यहां विराजमान हुए और गंगा नदी यहां प्रकट हुई, जिसे आगे चलकर गौतमी या गोदावरी नदी कहा गया.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषताएं

त्र्यंबकेश्वर मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां तीन शिवलिंग स्थापित हैं. इन तीनों शिवलिंगों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि यह मंदिर त्रिदेव की एकता का प्रतीक भी है.

मंदिर के आसपास तीन प्रमुख पर्वत हैं—

  • ब्रह्मगिरी पर्वत, जिसे भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है
  • नीलगिरी पर्वत, जहां नीलाम्बिका देवी और दत्तात्रेय गुरु का मंदिर स्थित है
  • गंगा द्वार पर्वत, जहां देवी गोदावरी का मंदिर है
  • इसके अलावा, त्र्यंबकेश्वर मंदिर कालसर्प दोष और पितृ दोष निवारण के लिए भी प्रसिद्ध है. मान्यता है कि यहां विधि-विधान से पूजा करने पर ये दोष समाप्त हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >