अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का अंक राशिफल हर मूलांक के जातकों के लिए खास है. जिन लोगों का मूलांक है, उन्हें आज बहुत सतर्क रहना होगा. मूलांक 5 से संबंध रखने वालों को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. आगे मूलांक 1-9 तक का आज का अंक राशिफल जानिए.
मूलांक- 1
दिन चुनौतियों से भरा रहेगा. कार्यों में बेवजह रुकावट आ सकती है. कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा. राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ हो सकता है.
मूलांक- 2
आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है. व्यापार में निवेश करने से बचें. कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट पर काम करना होगा. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है.
मूलांक- 3
आज यात्रा के दौरान बहुत सतर्क रहना होगा. धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी. सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
मूलांक- 4
आज ससुराल पक्ष के अचानक लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा. परिवार में किसी सदस्य के सहयोग से आर्थिक समस्या हल होगी. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने से बचें.
ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग
मूलांक- 5
व्यापार में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. समझदारी की सराहना होगी. पिता के साथ संबंध मधुर होंगे. जमीन से जुड़े दस्तावेज को लेकर सतर्क रहना होगा.
मूलांक- 6
पर्सनल लाइफ पर फोकस करना होगा. लव लाइफ में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. पारिवारिक मुद्दों पर बहुत सोच समझकर चलें. नौकरी से जुड़े कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें.
मूलांक- 7
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी. आज नया लैपटॉप या मोबाइल फोन लेने से बचें.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों और राखी का रंग, जानें किस राशि के लिए क्या है शुभ
मूलांक- 8
दिन में कुछ परेशानियों का सामना करने पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. कार्यस्थल पर विवादों से बचकर रहना होगा. आज सफेद वस्तुओं की खरीदारी करने से बचें.
मूलांक- 9
क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा. कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करें. अगर नया वाहन लेने का विचार कर रहे हैं, तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल दें. मित्रों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है.
