सोते समय आते हैं भूत-प्रेत के सपने तो हो जाएं सावधान, आने वाले खतरे का हो सकता है संकेत

Swapna Shastra: नींद में जाते ही इंसानी दिमाग सपनों की दुनिया में खो जाता है. कई बार हमें बेहद डरावने सपने आते हैं, जिनमें भूत-प्रेत या साए नजर आते हैं. ऐसे सपनों को देखकर हम डरकर जाग तो जाते हैं, लेकिन इनका असल जीवन में क्या मतलब है, यह नहीं समझ पाते. आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों के बारे में क्या कहा गया है.

Swapna Shastra: रात की गहरी नींद में जब अचानक डरावने सपने आने लगें, तो इंसान घबराकर उठ बैठता है. अक्सर लोग इन सपनों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, या फिर किसी हॉरर फिल्म का असर समझ लेते हैं. लेकिन स्वप्न शास्त्र मानें तो भूत-प्रेत, साए या किसी अदृश्य शक्ति के सपने आना केवल एक इत्तेफाक नहीं है. यह आपके आने वाले जीवन में किसी बड़े खतरे, मानसिक तनाव या शारीरिक बीमारी का पूर्व संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं कि इन डरावने सपनों के पीछे क्या सकेंत छुपे हुए  है. 

अलग-अलग स्थितियों में भूत दिखने का क्या है संकेत?

सामान्य रूप से भूत-प्रेत का दिखना 

यदि आपको सपने में सिर्फ कोई भूत या परछाई नजर आती है, तो स्वप्न शास्त्र में इसे एक चेतावनी माना गया है. यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा सपना आने पर अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें.

सपने में भूत का हमला करना 

अगर आप देखते हैं कि कोई भूत आप पर हमला कर रहा है, तो इसका सीधा संबंध आपके वर्तमान की मानसिक स्थिति से है. यह दर्शाता है कि आप असल जिंदगी में किसी समस्या से बहुत ज्यादा डरे हुए हैं और उसका सामना करने से कतरा रहे हैं. भविष्य के लिहाज से यह सपना किसी बड़े आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान की ओर इशारा करता है.

डरावनी या बुरी आत्मा का आना 

सपने में अगर कोई दुष्ट आत्मा आपको डराने या प्रताड़ित करने की कोशिश करे, तो सचेत हो जाएं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, ऐसा सपना आने वाले समय में मिलने वाले किसी बड़े धोखे, धन की हानि, मानसिक कष्ट या पारिवारिक दुख का पूर्वाभास हो सकता है.

हवा में उड़ता हुआ प्रेत देखना 

यदि आपको सपने में कोई भूत हवा में उड़ता हुआ या अजीब हरकतें करता हुआ दिखाई दे, तो यह आपके सामाजिक जीवन से जुड़ा संकेत है. इसका अर्थ है कि आपके गुप्त शत्रु या विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं, इसलिए आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें.

बुरे और डरावने सपनों से मुक्ति पाने के उपाय

हर रात सोने से ठीक पहले अपने बिस्तर पर बैठकर पूरी एकाग्रता के साथ 5 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र के जाप से मस्तिष्क के आसपास एक सुरक्षा कवच बनता है, जिससे नकारात्मक शक्तियां और बुरे विचार दूर रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Garud Puran: मृत व्यक्ति के कपड़े घर में रखने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >