सपने में पितरों को देखना, शुभ है या अशुभ, जानें यहां से

Swapna Shastra: सपनों में पितरों का दिखना अक्सर हमें सोचने पर मजबूर करता है कि इसका क्या अर्थ हो सकता है.आइए जानते हैं सपनों में पितरों के दर्शन के विभिन्न संकेत और उनके अर्थ

Swapna Shastra: सपनों में पितरों का दिखना अक्सर हमें सोचने पर मजबूर करता है कि इसका क्या अर्थ हो सकता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में पितर किस रूप में दिखाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं सपनों में पितरों के दर्शन के विभिन्न संकेत और उनके अर्थ.

दूर से खड़े होकर देखना

यदि सपने में पितर आपको दूर से खड़े होकर देख रहे हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपके घर में खुशियों का आगमन होने वाला है. यह संकेत हो सकता है किसी शादी, बच्चे के जन्म या किसी अन्य शुभ कार्य का.

पितरों को कोई वस्तु देना या उनसे कुछ पाना

यदि सपने में पितर आपको कोई वस्तु देते हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपको जीवन में कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है या शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. यह आपके जीवन में सफलता का संकेत देता है. वहीं यदि आप सपने में पितरों को कुछ देते हैं, तो इसका अर्थ अशुभ हो सकता है. यह इंगित करता है कि आपके जीवन से खुशियां जा सकती हैं.

पितरों के साथ दुर्घटना होना

यदि सपने में पितर किसी दुर्घटना में फंसे दिखाई दें या उनकी सेहत खराब हो तो यह शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपके जीवन में आने वाला संकट टल गया है. हालांकि यदि एक साथ बहुत सारे पितर दिखाई दें, तो यह घर में किसी की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने का संकेत देता है.

पितरों का पानी मांगना

सपने में यदि पितर आपसे पानी मांगते हैं, तो यह अशुभ होता है. इसका अर्थ है कि वे अतृप्त हैं और उनकी आत्मा को शांति की आवश्यकता है. ऐसे में आपको उनकी शांति के लिए पूजा-पाठ और दान जरूर करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >