Surya Grahan 2024 Live Streaming Time: आज लगेगा सूर्यग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

Surya Grahan October 2024 Live: साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने जा रहा है. आइए जानें सूर्यग्रहण से जुड़ी सभी जानकारी...

Live Updates
5:49 PM. 1 Oct 24 5:49 PM. 1 Oct

अमावस्या तिथि को लगता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्या तिथि पर होती है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन को न्यू मून के दौरान सूर्य ग्रहण का अनुभव किया जाता है.

5:23 PM. 1 Oct 24 5:23 PM. 1 Oct

वलयाकार सूर्य ग्रहण कब होता है?

इस प्रकार के ग्रहण में चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में होते हैं, लेकिन चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता. इस स्थिति में सूर्य के बाहरी किनारे एक चमकदार वलय के रूप में दिखाई देते हैं. जब आसमान में यह स्थिति बनती है, तो पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी कम हो जाती है और अंधकार छा जाता है.

2:31 PM. 1 Oct 24 2:31 PM. 1 Oct

क्या भारत में रिंग ऑफ फायर का दृश्य दिखाई देगा?

सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर प्रारंभ होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा. इस समय भारत में रात का समय होगा, जिससे यह सूर्य ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा. इसके परिणामस्वरूप, भारतीय नागरिक रिंग ऑफ फायर का दृश्य भी अपनी आंखों से नहीं देख सकेंगे.

11:41 AM. 1 Oct 24 11:41 AM. 1 Oct

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

54 वर्षों में अपने प्रकार का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण था. यह वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण भी माना गया.

11:13 AM. 1 Oct 24 11:13 AM. 1 Oct

कल है अंतिम सूर्य ग्रहण

साल 2024 का अगला सूर्य ग्रहण कल, अर्थात् 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को होगा.

10:39 AM. 1 Oct 24 10:39 AM. 1 Oct

सूर्य ग्रहण 2024 का सूतक काल

यह सूर्य ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. यदि यह भारत में दिखाई देता, तो इसका सूतक काल 12 घंटे पूर्व से प्रारंभ हो जाता.

10:09 AM. 1 Oct 24 10:09 AM. 1 Oct

सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कैसी होगी

सूर्य ग्रहण कन्या राशि में होगा. यह ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9:13 बजे प्रारंभ होगा और अगले दिन सुबह 3:17 बजे समाप्त होगा. इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु उपस्थित रहेंगे, जिन पर गुरु और मंगल की दृष्टि होगी.

9:36 AM. 1 Oct 24 9:36 AM. 1 Oct

भारत के समय के अनुसार सूर्य ग्रहण का समय क्या होगा

सूर्य ग्रहण बुधवार, 2 अक्टूबर को होगा। भारत के समयानुसार, यह ग्रहण रात 9:13 बजे प्रारंभ होगा और रात 3:17 बजे समाप्त होगा.

8:05 AM. 1 Oct 24 8:05 AM. 1 Oct

इस साल लगे दो सूर्य ग्रहण

इस वर्ष 2024 में दो सूर्य ग्रहण लगे हैं. बुधवार, 2 अक्टूबर को होने वाला सूर्य ग्रहण 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. इससे पूर्व, 8 अप्रैल को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण देखा गया था.

8:04 AM. 1 Oct 24 8:04 AM. 1 Oct

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 2 अक्टूबर 2024 को रात 9:13 बजे प्रारंभ होगा और यह रात 3:17 बजे समाप्त होगा.इस समय भारत में रात का समय होगा, इसलिए यह ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा. हालांकि, कई अन्य देशों में इसे देखा जा सकेगा.

2:06 PM. 30 Sept 24 2:06 PM. 30 Sept

सूतक काल और श्राद्ध पर कंफ्यूजन

श्राद्ध पक्ष में ग्रहण के प्रभाव के कारण कुछ व्यक्तियों में यह भ्रम उत्पन्न हो रहा है कि क्या इस दिन श्राद्ध कर्म किया जाएगा. यदि आप भी इसी प्रकार की शंका में हैं, तो आपको सूचित किया जाता है कि यह ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा. अतः इस ग्रहण का सूतक काल भारत में लागू नहीं होगा. इसलिए धार्मिक दृष्टि से इस ग्रहण की कोई मान्यता नहीं है.

1:28 PM. 30 Sept 24 1:28 PM. 30 Sept

सूर्य ग्रहण क्या है ?

चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 27 दिन का समय लगता है. जब चंद्रमा इस चक्कर के दौरान ऐसी स्थिति में आता है कि वह सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, तब सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पातीं. इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है.

11:42 AM. 30 Sept 24 11:42 AM. 30 Sept

क्या होता है सूतक काल

सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व से लेकर इसके समाप्त होने तक सूतक काल माना जाता है। इस अवधि में शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है. मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं. हालांकि, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां यह नियम लागू नहीं होता.

11:22 AM. 30 Sept 24 11:22 AM. 30 Sept

इन जगहों पर नजर आएगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण

साल 2024 का अंतिम वलयाकार सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका, अर्जेंटीना, फिजी, चिली और अन्य क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

10:50 AM. 30 Sept 24 10:50 AM. 30 Sept

जानें कब घटती है सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना

वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में स्थित होते हैं, तब एक खगोलीय घटना, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है, घटित होती है. इसका अर्थ है कि जब चंद्रमा अपनी कक्षा में घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंचता. चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता है, जिससे उसकी दूरी में परिवर्तन होता है. कभी चंद्रमा पृथ्वी के निकट होता है और कभी दूर.जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है, तो वह बड़ा दिखाई देता है, जबकि दूर होने पर उसका आकार छोटा नजर आता है.सूर्य ग्रहण के दौरान, यदि चंद्रमा पृथ्वी के निकट होता है, तो वह अपने बड़े आकार के कारण सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। वहीं, जब चंद्रमा दूर होता है, तो वह केवल सूर्य के कुछ हिस्से को ही ढक पाता है.

10:22 AM. 30 Sept 24 10:22 AM. 30 Sept

पितृपक्ष की शुरूआत में लगा था साल का आखिरी चंद्रग्रहण

अंतिम चंद्रग्रहण 18 सितंबर को हुआ था। वहीं, वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 को हुआ था. यह पहला सूर्यग्रहण एक पूर्ण सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse) था, जो भारत में दृष्टिगोचर नहीं हुआ.

10:22 AM. 30 Sept 24 10:22 AM. 30 Sept

पितृपक्ष की शुरूआत में लगा था साल का आखिरी चंद्रग्रहण

अंतिम चंद्रग्रहण 18 सितंबर को हुआ था। वहीं, वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 को हुआ था. यह पहला सूर्यग्रहण एक पूर्ण सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse) था, जो भारत में दृष्टिगोचर नहीं हुआ.

10:01 AM. 30 Sept 24 10:01 AM. 30 Sept

सूर्यग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा असर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम ला सकता है. इस अवधि में आपको व्यवसाय में उन्नति प्राप्त हो सकती है. इसके अतिरिक्त, नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है.

9:39 AM. 30 Sept 24 9:39 AM. 30 Sept

सूर्य ग्रहण क्या है ?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में होते हैं. यह घटना अमावस्या के दिन होती है.

9:29 AM. 30 Sept 24 9:29 AM. 30 Sept

क्या सूतक काल होगा मान्य

इस वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण दो अक्टूबर की रात को होगा. इसके कारण 12 घंटे का सूतक काल लागू होगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण रात में होने के कारण भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा. इसलिए, सूतक काल मान्य नहीं होगा.

9:28 AM. 30 Sept 24 9:28 AM. 30 Sept

सूर्य ग्रहण को देखने का सुरक्षित तरीका क्या है?

सूर्य ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा के देखना उचित नहीं है. इसे सुरक्षित रूप से देखने के लिए एल्युमिनाइज्ड माइलर, ब्लैक पॉलीमर, या शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उपयुक्त फिल्टर का उपयोग करना चाहिए. इसके अतिरिक्त, टेलीस्कोप के माध्यम से सूर्य की छवि को व्हाइट बोर्ड पर भी देखा जा सकता है.

9:16 AM. 30 Sept 24 9:16 AM. 30 Sept

लगने जा रहा है वलयाकार सूर्य ग्रहण

भारत में रात होने के कारण यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. हालांकि, भारतीय नागरिक इस घटना को ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे.

9:13 AM. 30 Sept 24 9:13 AM. 30 Sept

किस समय दिखेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण

नासा (NASA) के अनुसार, वलयाकार सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9:13 बजे प्रारंभ होगा और सुबह 3:17 बजे तक जारी रहेगा, इस प्रकार, वलयाकार सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट होगी, हालांकि, रात के समय होने के कारण भारत में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दृष्टिगोचर नहीं होगा,

9:13 AM. 30 Sept 24 9:13 AM. 30 Sept

इन देशों में होगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका के उत्तरी क्षेत्रों के अलावा आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, होनोलूलू, ब्यूनस आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा,

9:13 AM. 30 Sept 24 9:13 AM. 30 Sept

इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के आरंभ होने से 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से लेकर इसके समाप्ति तक का समय सूतक काल माना जाता है, सूतक काल को अशुभ माना जाता है, और इस दौरान मंदिरों के दरवाजे बंद रहते हैं, हालांकि, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल मान्य नहीं होता, इस बार 2 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण यहां नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा,

9:13 AM. 30 Sept 24 9:13 AM. 30 Sept

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर (बुधवार) को होगा, यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annual Solar Eclipse) के रूप में प्रकट होगा, इस ग्रहण के समय आसमान में एक अद्वितीय दृश्य देखने को मिलेगा, इस खगोलीय घटना के दौरान आसमान में आग की अंगूठी (Ring Of Fire) का दर्शन होगा,

Surya Grahan October 2024 Live Time: साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024 बुधवार को लगने जा रहा है. इस दिन अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानें सूर्यग्रहण की सही तारीख, टाइमिंग, ये भारत में नजर आएगा या नहीं समेत सभी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >