Surya Grahan 2024: कल रिंग ऑफ फायर की तरह नजर आएगा सूरज, जानें सूर्यग्रहण का सही समय

Surya Grahan 2024 timing visiblity: इस बुधवार यानी 2 अक्टूबर को "रिंग ऑफ फायर" सूर्यग्रहण होने जा रहा है, जो प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा. यह वलयाकार सूर्यग्रहण विशेष रूप से ईस्टर द्वीप, अर्जेंटीना और चिली के दक्षिणी हिस्सों में देखा जा सकेगा.

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण कल यानी 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से और अन्य स्थानों पर आकाश में ‘रिंग ऑफ फायर’ के रूप में दिखाई देगा. इस प्रकार के सूर्य ग्रहण को वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) के नाम से जाना जाता है. आइए जानें क्या होता है रिंग ऑफ फायर

Surya Grahan 2024 Live Streaming Date, Time: कल लगने जा रहा है सूर्यग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

Diwali 2024 Exact Date: अक्टूबर 31 या 1 नवंबर, किस दिन मनाई जाएगी दिवाली, यहां जानें सही डेट

रिंग ऑफ फायर क्या है ?

जब वलयाकार सूर्य ग्रहण होता है, तब चांद की छाया सूर्य पर पड़ने से एक छल्ले के आकार का दृश्य उत्पन्न होता है. इस समय सूर्य की रोशनी अत्यंत तेज होती है. इसे वैज्ञानिक भाषा में एन्युलर सोलर एक्लिप्स कहा जाता है. हालांकि, यह आवश्यक नहीं है कि हर सूर्य ग्रहण के दौरान यह दृश्य दिखाई दे. कभी-कभी यह दुर्लभ दृश्य वर्षों में केवल एक बार ही देखने को मिलता है. लोग इस अद्भुत नजारे का अनुभव करने के लिए उत्सुक रहते हैं.

क्या भारत में रिंग ऑफ फायर का दृश्य दिखाई देगा ?

सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर प्रारंभ होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा. इस समय भारत में रात का समय होगा, जिससे यह सूर्य ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा. इसके परिणामस्वरूप, भारतीय नागरिक रिंग ऑफ फायर का दृश्य भी अपनी आंखों से नहीं देख सकेंगे.

सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

भारतीय समयानुसार, 2 अक्टूबर को रात 9:13 बजे से सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा और यह 3 अक्टूबर को अपराह्न 3:17 बजे तक दिखाई देगा. वलयाकार सूर्य ग्रहण चिली, अर्जेंटीना और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा. अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में प्रकट होगा. वैज्ञानिकों के लिए यह घटना विशेष रूप से रोमांचक है. हालांकि, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियों का पालन करना आवश्यक है, जैसे कि इसे सीधे न देखना. इसके लिए विशेष चश्मों का उपयोग करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >