Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से बना त्रिग्रही महासंयोग, शुक्र, इन राशियों का खुलेगा भाग्य

Surya Gochar 2024: ग्रहों के अधिपति सूर्य भी 16 अगस्त 2024 को सिंह राशि में आ गए हैं. जिससे सिंह राशि में 8 दिनों तक सूर्य,बुध और शुक्र के नजदीक आने से त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग,शुक्रादित्य योग समेत कई शुभ संयोग का निर्माण होगा.

Surya Gochar 2024: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य के साथ बुध की युति बनी हो तब सूर्य बुधादित्य योग का निर्माण होता है. वही सूर्य के साथ शुक्र अगर विराजमान है,तब कुंडली में शुक्रादित्य योग का निर्माण होता है.ग्रहों की चाल से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है. अगस्त 2024 के महीने में सिंह राशि के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है.16 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किए है.

इस राशि में पहले से शुक्र और बुध है सूर्य के गोचर के बाद सिंह राशि में कई योग निर्माण हो रहा है ज्योतिष में इसे अद्भुत संयोग माना जाता है. इस राशि में बने हुऐ योग को सूर्यादित्य योग, शुक्रादित्य योग,धन लक्ष्मी योग,लक्ष्मीनारायण योग कहा जाता है. यह योग सिंह राशि में 25 अगस्त तक बना रहेगा. अगस्त के महीने में कई कई ग्रहों का गोचर बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य है जो अपनी स्वामित्व वाली राशि में बैठे है. यह अग्नि तत्त्व ग्रह है. इनके प्रभाव से मेष, सिंह वृश्चिक धनु राशि के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है.

Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहनों को दें ये उपहार, घर आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली 

मेष
मेष राशि में ग्रहों का महासंयोग पंचम भाव में बना हुआ है. मेष राशि के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है. संतान का सुख उत्तम मिलेगा.समाज में मान सम्मान मिलेगा.प्रेम प्रसंग मजबूत बनेगा. नौकरी करने वाले लिए उत्तम रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगा.रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

सिंह
इस राशि में ग्रहों का महासंयोग पहला भाव में बना हुआ है.सभी तरह से सुख सुविधा प्राप्त होगा.मान सम्मान में वृद्धि होगा.परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेगें.नौकरी करने वाले के लिए अधिकारी का सहयोग मिलेगा.पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वेतन में वृद्धि हो सकती है. व्योपार में उन्नति होगा. आय के नए -नए स्त्रोत बनेगा.विधार्थियों को पढाई पर ध्यान देने की जरुरत है.प्रेम सम्बन्ध अनुकूल होगा.दाम्पत्य जीवन प्रसन्न रहेगा.स्वास्थ्यपर ध्यान दे.

वृश्चिक
इस राशि में ग्रहों का महासंयोग दशम भाव में बना हुआ है.इस राशि को नौकरी में उन्नति होगा.जो लोग राजनितिक क्षेत्र से जुडे है उनके लिए उत्तम है.नए नौकरी की तलाशा में है उनको सफलता मिलेगी.पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.भौतिक सुख साधन का लाभ होगा. व्यापार में अच्छी लाभ होगा.आय के स्त्रोत मजबूत होगा.

धनु
इस राशि में ग्रहों का महासंयोग नवम भाव में बना हुआ है. जिसे धार्मिक कार्य में मन लगेगा. भाग्य में उन्नति होगा. परिवार के सदस्य के साथ धर्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा.भाई का सहयोग मिलेगा.लंबित पड़े हुए कार्य पूर्ण होगा.पारिवारिक संपति को लेकर विवाद बनेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >