Sunday Astro Tips: सूर्य की तरह चमक उठेगी किस्मत, कारगर हैं रविवार के आसान एस्ट्रो उपाय

Sunday Astro Tips: रविवार, प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है. इस दिन सूर्य देव की पूजा और कुछ खास उपाय करने से आपकी किस्मत चमक सकती है. जानें आर्थिक संकट दूर करने, नौकरी-कारोबार में धन वृद्धि और जीवन में तरक्की पाने के ज्योतिषीय उपाय.

Sunday Astro Tips: रविवार भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कुछ उपाय करने पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए उपायों से सूर्य ग्रह मजबूत होता है. इसके परिणामस्वरूप नौकरी में तरक्की, कारोबार में स्थिरता, समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय ने बाताया कि अगर सूर्य ग्रह मजबूत हो, तो व्यक्ति सरकारी नौकरी पाने की इच्छा पूरी हो सकती है. रविवार के दिन ज्योतिष के किन उपायों को करना फायदेमंद होगा? जानिए.

आर्थिक संकट दूर करने के उपाय

रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल, लाल रंग के फूल, अक्षत, रोली और गुड़ मिलाएं. इतना करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं. इस दौरान 'ॐ सूर्याय नम:' इस मंत्र को मन ही मन जपते रहें. प्रतिदिन यह उपाय करने से सूर्य देव की असीम कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.

नौकरी-कारोबार में धन वृद्धि के लिए

रविवार को सुबह में सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद कम से कम 7 आटे के गोलियां बनाएं और उसे मछलियों को खिलाएं. प्रत्येक रविवार को यह काम करने से नौकरी और कारोबार में धन की स्थिति अच्छी होती है.

ये भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2026 Date: 4 या 5 सितंबर? जन्माष्टमी की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज! जानें मध्यरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय

रविवार को सुबह स्नान के बाद केसरिया, लाल या गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना गया है. ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन ऊपर बताए गए रंगो के कपड़े पहनकर पूजा स्थान पर बैठें और 'ॐ आदित्याय नमः' इस मंत्र का 108 बार जाप करें.

इस उपाय को करने से कुंडली का सूर्य मजबूत होता है. साथ ही समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है. मंत्र से जुड़ा यह आसान उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए भी कारगर है.

जीवन में तरक्की के लिए क्या उपाय करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार को नमक दान करना बेहद शुभ है. इस दिन जरूरतमंदों के बीच सफेद नमक का दान करें.ऐसा करने से पुण्य प्राप्त होता है. साथ ही, जीवन की समस्याओं का अंत होता है. सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रविवार को गुड़ का दान करना एक लाभकरी उपाय है. इस आसान उपाय से जीवन में तरक्की होती है. ध्यान रखें कि रविवार को शाम के वक्त नमक का दान नहीं किया जाता.

ये भी पढ़ें: Kajari Teej 2026: कजरी तीज की पूजा में कौन-से फूल और भोग चढ़ाएं? अखंड सौभाग्य के लिए है जरूरी

आदित्य हृदय स्तोत्र के पाठ से चमकेगी किस्मत

रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से करियर में तरक्की होती है. साथ ही आत्मविश्वास मजबूत होता है. इसके अलावा सूर्य देव की कृपा से भाग्योदय के साथ ही किस्मत चमक उठती है. इस स्तोत्र का रोजाना पाठ करने से सेहत से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं.

श्रीराम ने क्यों किया था आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम ने भी इस स्तोत्र का पाठ किया था. कहते हैं कि जब भगवान श्रीराम रावण से युद्ध करने के दौरा थक गए थे, तो महर्षि अगस्त्य ने उन्हें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने को कहा था. कहा जाता है कि इस स्तोत्र के पाठ के परिणामस्वरूप श्रीराम ने रावण को पराजित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >