Stock Market 2025: नए साल में शेयर बाजार के लखटकिया होने की संभावना

Stock Market 2025: किसी भी राष्ट्र का शेयर बाजार उस राष्ट्र की आर्थिक स्थिति का प्रतिबिंब होता है। जब किसी देश का शेयर बाजार निरंतर उद्योगों की प्रगति के साथ धीरे-धीरे ऊंचाइयों को प्राप्त करता है और छोटे-छोटे सुधारों के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित करता है, तो वह बाजार उन बाजारों की तुलना में अधिक आकर्षक होता है, जहां अत्यधिक उतार-चढ़ाव और सट्टेबाजी का प्रभाव देखने को मिलता है. यहां जानें नए साल 2025 में शेयर बाजार का क्या हाल रहने वाला है.

Stock Market 2025: किसी भी देश का शेयर बाजार उस देश की अर्थव्यवस्था का आईना होता है. जिस देश का शेयर बाजार निरंतर उद्योगों की प्रगति के साथ धीरे-धीरे उंचाइयों को छूता है और मामूली सुधारों के साथ पुन: नये कीर्तिमान स्थापित करता है, वह बाजार उन बाजारों की तुलना में, जहां अत्यधिक तेजी-मंदी और सट्टेबाजी का प्रभाव दिखता है, विश्व के सभी वित्तीय संस्थानों और नागरिकों के लिए निवेश का आकर्षण केंद्र होता है. आज हमारे देश का शेयर बाजार विश्व में सबसे उत्तम निवेश का केंद्र माना जा रहा है.

जैसा कि कुछ शेयर विशेषज्ञों का भी अनुमान है, ज्योतिष शास्त्र भी लगभग उसी नतीजे पर पहुंचा है कि अगले वर्ष शेयर बाजार में सेंसेक्स एक लाख के नवीनतम कीर्तिमान को छू कर लखटकिया हो सकता है. इस वर्ष के बड़े उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह संभावना प्रमुखता से चर्चा का विषय है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार, उद्योगों की प्रगति और निवेशकों की बढ़ती रुचि से बाजार की मजबूती बनी रहेगी. ऐसे में ब्लू-चिप कंपनियों और तकनीकी क्षेत्र में निवेश फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, बाजार में अचानक बदलाव का भी अनुमान है, जिसके लिए सतर्कता आवश्यक है.

साप्ताहिक राशिफल यहां देखें

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, विदेशी निवेश में आयेगी तेजी

पृथ्वीदेव, जलदेव, अग्नि देव और वायुदेव के मध्य इस वर्ष हमारे देश में समन्वय का आभाव दिखाई देगा, जिसके परिणाम स्वरूप वायु और जल का प्रदूषण देश में बीमारी का रूप लेता हुआ दिखाई देगा. परिणाम स्वरूप मेडिकल और अस्पताल उद्योग में तेजी रहेगी और नवीन उत्पादनों की भरमार रहेगी, जिससे इस उद्योग में निवेश से निरंतर लाभ की आशा रहेगी.

मौसम में भी असमानता दिखाई देगी, जिससे कृषि उत्पादनों में कमी रहेगी. अत्यधिक वर्षा भी अपना प्रकोप दिखा सकती है, जिससे फसलों को नुकसान होने का डर रहेगा. इस कारण उपभोगता वस्तु और रसोई घर के खर्चे में महंगाई का विशेष प्रभाव रहेगा और मुद्रास्फीति में वृद्धि होगी. लेकिन रक्षा उद्योग, टेलिकॉम, एविएशन, सड़क निर्माण और रियलिटी उद्योग में अप्रत्याशित तेजी की आशा रहेगी. इससे हमारे देश की जीडीपी में वृद्धि होकर 7.5 फीसदी रहने की आशा रहेगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विदेशी निवेश में तेजी आयेगी. अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों की चीन विरोधी नीतियों के चलते भारत में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष निवेश में अनापेक्षित निवेश की आशा रहेगी, जिसके चलते इस वर्ष भी नवीन कीर्तिमान स्थापित होने की पूर्ण आशा रहेगी.

खाद्य पदार्थों में महंगाई के चलते सौंदर्य प्रसाधन, टूर- ट्रेवल और मनोरंजन उद्योग में प्रबल मंदी की आशा रहेगी.

प्रभात खबर के सभी पाठकों को ईश्वर शेयर बाजार में लाभ कमाने के अनंत अवसर प्रदान करे, इन्हीं शुभ कामनाओं सहित आप सब का नववर्ष मंगलमय व सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे.

ग्रहों की चाल का असर विभिन्न सेक्टरों पर

  • वर्ष 2025 में भारत वर्ष की कुंडली में नव ग्रहों का गोचर में संचार शेयर बाजार को भी प्रभावित करेगा.
  • वर्ष 2025 में व्यापार का शुभारंभ 1 जनवरी, बुधवार के दिन होगा. आरंभ के समय में सूर्य देव धनु में, चंद्रदेव मकर में, मंगल देव कर्क में, बुद्धदेव वृश्चिक में, गुरुदेव वृषभ में, शुक्र देव और शनि देव कुंभ में, राहु देव मीन मे और केतुदेव कन्या राशि मे होंगे. वहीं शनि देव आरंभ में अपनी राशि कुंभ में होंगे और 29 मार्च को रात्रि 11.01 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे और वर्षांत तक मीन राशि में ही रहेंगे.
  • मंगल देव कर्क राशि से यात्रा प्रारभ करके वर्षांत में धनु राशि में विद्यमान रहेंगे. सूर्य, बुध और शुक्र सभी 12 राशियों में भ्रमण करेंगे. चंद्रमा हर माह सभी राशियों में से होकर गुजरेगा.
  • ग्रहों के प्रभाव स्वरूप इस वर्ष सोने में गत वर्ष की तेजी पर लगाम लगेगी और मंदी की आशा रहेगी. इसलिए प्रत्येक तेजी पर बिकवाली करना ठीक रहेगा. जैसा कि मैंने गत वर्ष लिखा था कि चांदी में नवीन उच्चतम स्तर बनने के पूर्ण आसार बनेंगे, ठीक वैसा ही हुआ भी. लेकिन इस वर्ष चांदी में भी किसी विशेष तेजी की आशा नहीं रहेगी. इसलिए पहली तिमाही में यदि लाभ मिले, तो बिकवाली करके चलना ठीक रहेगा.
  • दोनों ही बहुमूल्य धातुओं में दीर्घकालीन निवेश से दूर रहना ठीक रहेगा. दूसरी तिमाही के बाद गिरावट पर निवेश के उचित अवसर मिलेंगे. उसके लिए नकदी संभाल कर रखना ठीक रहेगा.
  • ग्रहों के परिणाम स्वरूप कच्चे तेल की मांग में उत्पादन की तुलना में कमी के चलते और इस वर्ष आरंभ में कच्चे तेल और गैस के मूल्यों में मंदी देखने को मिलेगी. लेकिन, इसको निवेश के लिए एक उचित समय मान कर निर्णय ले सकते हैं, क्योंकि शनिदेव अपनी राशि से परिवर्तित होते हुए उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव दिखा सकते हैं, जिससे इनमें शीघ्र ही लाभ प्राप्ति की आशा रहेगी. दूसरी तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में अप्रत्याशित तेजी की आशा रहेगी. ऐसे में इसमें बिकवाली करना ठीक रहेगा. उसके पश्चात वर्षांत तक किसी विशेष तेजी या मंदी की आशा नहीं रहेगी.

नोट : उपरोक्त फलादेश गृह स्थिति पर आधारित है. इसका उद्देश्य पाठकों का मार्गदर्शन करना है. कोई भी निर्णय लेने से पहले बाजार को प्रभावित करने वाले अन्य कारणों पर भी ध्यान दें. किसी भी नुकसान के लिए लेखक एवं समाचार पत्र की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >