मसालों को जलाने के ज्योतिषीय उपाय: दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Astrological Remedies: ज्योतिष शास्त्र में मसालों को ग्रहों से जोड़ा गया है. लाल मिर्च, लौंग, तेजपत्ता और काली मिर्च जलाने से नकारात्मक ऊर्जा, नजर दोष और ग्रह बाधाएं दूर होती हैं.

Astrological Remedies: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि हर मसाले का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है. यही कारण है कि इन मसालों का उपयोग केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि इन्हें सकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों की शांति के लिए भी उपयोगी बताया गया है. कहा जाता है कि कुछ खास मसालों को जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

लाल मिर्च से दूर होती है बुरी नजर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल मिर्च का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से माना गया है. यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग गई हो तो सात सूखी लाल मिर्च को उसके ऊपर से उल्टे क्रम में वारकर आग में जला देना चाहिए. ऐसा करने से नजर दोष दूर होने की मान्यता है. हवन में भी लाल मिर्च का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है.

तेजपत्ता जलाने के फायदे

तेजपत्ता राहु ग्रह से जुड़ा माना जाता है. वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. वहीं, रात में सोने से पहले बेडरूम में तेजपत्ता जलाने से बुरे सपनों से राहत मिलती है और वातावरण शुद्ध बना रहता है.

लौंग और काली मिर्च का महत्व

लौंग और काली मिर्च का संबंध शनि ग्रह से माना गया है. पूजा के समय दीपक में लौंग डालकर जलाने से वातावरण सकारात्मक रहता है. कपूर के साथ पांच लौंग जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाने से नकारात्मकता कम होती है. वहीं, काली मिर्च के सात दानों को जलाने या नजर उतारने के लिए प्रयोग करने की परंपरा भी प्रचलित है.

पीली सरसों और अन्य मसालों के उपाय

अगर घर में अज्ञात भय या भारीपन महसूस हो तो कपूर के साथ पीली सरसों जलाना लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, काली सरसों और मेथीदाना को कपूर के साथ जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. हालांकि, इन उपायों को अपनाने से पहले किसी योग्य ज्योतिष या वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >