Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें लौंग के सरल उपाय, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Somwar Ke Upay: जीवन में सुख और दुख का चक्र निरंतर चलता रहता है, किंतु यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक परेशानियों और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, तो यह जीवन के सुख-दुख के चक्र का अभिन्न हिस्सा नहीं होता. यह स्थिति कई अन्य संकेतों का भी परिचायक हो सकती है. लंबे समय तक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना शनि दोष का संकेत माना जा सकता है.

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन सनातन धर्म में भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, और इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन के दुखों का निवारण होता है. यह माना जाता है कि सुख और दुख जीवन के चक्र का अभिन्न हिस्सा हैं. हालांकि, यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से समस्याओं का सामना कर रहा है और प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिल रहा है, तो यह किसी दोष की उपस्थिति का संकेत हो सकता है.

विशेष रूप से, यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक संकट में है, तो यह शनिदेव की ओर इशारा कर सकता है. ऐसी स्थिति में धन से संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए लौंग का उपाय अत्यंत प्रभावी माना जाता है. आइए जानें विस्तार से समझते हैं कि सोमवार के दिन क्या करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.

Shiv Ji Ki Aarti: आज है पौष माह का पहला सोमवार, जरूर करें इस आरती का पाठ

Kharmas 2024: खरमास का हुआ प्रारंभ, जानिए इस माह क्या करें और क्या नहीं

लौंग का उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करें. शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करने के पश्चात, दो लौंग को अपने हाथ में लेकर अपनी इच्छाओं को भोलेनाथ के समक्ष व्यक्त करें और फिर उन लौंगों को शिवलिंग पर अर्पित करें. इस प्रक्रिया से आपकी आर्थिक समस्याएँ या जीवन की अन्य कठिनाइयाँ दूर हो जाएंगी.

दोष से मुक्ति पाने के लिए

यदि आप शनि दोष से ग्रसित हैं और इसके कारण आर्थिक हानि का सामना कर रहे हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना एक प्रभावी उपाय हो सकता है. नियमित रूप से शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद कुछ काले तिल अर्पित करें और भगवान शिव से शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें. इस उपाय से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और धन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है.

मनोकामना की पूर्ति हेतु उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करने के पश्चात, दो लौंग, पांच सुपारी और इलायची का पत्ता लें. अपनी मनोकामना को मन में बार-बार दोहराते हुए इन पत्तों को श्रद्धा पूर्वक शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा विश्वास किया जाता है कि इस विधि से जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं और शुभता का मार्ग प्रशस्त होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >