Somvar Puja: सोमवार को शिवजी ही नहीं, इन देवताओं की पूजा से भी मिलता है चमत्कारी फल

Somvar Puja: सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन अन्य देवी-देवताओं की पूजा भी शुभ मानी जाती है? माता पार्वती, चंद्रदेव, गणेश और कार्तिकेय की उपासना से भी चमत्कारी फल मिलते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.

Somvar Puja: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना गया है. इस दिन शिवभक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भस्म और धतूरा चढ़ाकर पूजा करते हैं. मान्यता है कि सोमवार का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, वहीं विवाहितों के वैवाहिक जीवन में भी सुख और संतुलन बना रहता है. हालांकि, केवल भगवान शिव ही नहीं, सोमवार को कुछ अन्य देवी-देवताओं की पूजा करने से भी विशेष पुण्य और शुभफल प्राप्त होता है.

माता पार्वती

शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से घर में सुख-शांति और सौहार्द बना रहता है. कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तप किया था. इसलिए विवाहित महिलाएं इस दिन माता पार्वती से अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख की प्रार्थना करती हैं.

चंद्र देवता

सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से होता है, जो मन, भावना और शांति का प्रतीक है. चंद्रदेव की पूजा से मानसिक अशांति, चिंता और तनाव में राहत मिलती है. इस दिन दूध, सफेद वस्त्र और चावल से चंद्रदेव की आराधना करना लाभकारी माना जाता है.

भगवान कार्तिकेय

भगवान कार्तिकेय, जिन्हें दक्षिण भारत में मुरुगन या स्कंद भी कहा जाता है, शिव-पार्वती के पुत्र हैं. सोमवार को इनकी पूजा करने से साहस, बुद्धि, और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होती है. विशेष रूप से युवा और विद्यार्थी इस दिन इनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

भगवान गणेश

गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है और उनकी पूजा बिना किसी कार्य की शुरुआत अधूरी मानी जाती है. सोमवार को गणेश जी का ध्यान करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.

दिन बनेगा फलदायी और मंगलमय

सोमवार को यदि शिवजी के साथ माता पार्वती, चंद्रदेव, कार्तिकेय और गणेश जी की भी पूजा की जाए, तो यह दिन अत्यंत फलदायी और मंगलमय बन जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >