सावन में सोम प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और धार्मिक महत्व

सावन माह का पहला सोम प्रदोष व्रत 10 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. यह भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत शुभ व्रत है. जानें इस व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका विशेष धार्मिक महत्व.

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है. यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. जिस वार को प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के आधार पर उसका नाम रखा जाता है. इस बार सावन माह का पहला प्रदोष व्रत 10 अगस्त 2026, सोमवार को पड़ रहा है. सोमवार के दिन होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा. सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का एक साथ पड़ना अत्यंत शुभ संयोग माना जाता है.

सावन सोम प्रदोष व्रत 2026: तिथि और समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 अगस्त 2026 को प्रारंभ होगी.

विवरणसमय एवं तिथि
व्रत की तिथि10 अगस्त 2026 (सोमवार)
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ10 अगस्त 2026, सुबह 08:00 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त11 अगस्त 2026, सुबह 04:55 बजे
प्रदोष काल पूजा मुहूर्तशाम 07:05 बजे से रात 09:14 बजे तक

पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा संध्या काल, अर्थात प्रदोष काल में की जाती है. इस वर्ष 10 अगस्त 2026 को शाम 07:05 बजे से रात 09:14 बजे तक पूजा का सबसे शुभ और फलदायी मुहूर्त रहेगा.

यह भी पढ़ें: 'डिजिटल रुद्राभिषेक': क्या घर बैठे ऑनलाइन पूजा से पूरा होता है सावन शिवरात्रि का फल? जानिए शास्त्र और विधान

सोम प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना गया है और प्रदोष तिथि भी महादेव की आराधना के लिए विशेष मानी जाती है. ऐसे में सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का एक साथ पड़ना अत्यंत पुण्यदायी संयोग बन जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही, अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की मान्यता है, जबकि विवाहित दंपत्तियों के वैवाहिक जीवन में प्रेम, सौहार्द और मधुरता बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज 2026: जानें व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >