आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं

आज बुधवार को सूर्य ग्रहण लगने वाला है, लेकिन भारत में इसका असर कितना होगा? क्या यहां सूतक काल माना जाएगा या सब कुछ सामान्य रहेगा? यहां जानें ग्रहण से जुड़ी बातें.

Surya Grahan 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026 को श्रावण अमावस्या के दिन साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा. भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त को देर रात 1:27 बजे समाप्त होगा. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण शुरू होने से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ और कई धार्मिक कार्यों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं.

क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?

शास्त्रों और वैदिक पंचांग के अनुसार, भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. मान्यता है कि ग्रहण का सूतक केवल उन्हीं स्थानों पर माना जाता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: रात 9:04 बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

सूतक काल लगने पर क्या होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, मंदिर में प्रवेश, यात्रा और अन्य शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है. इस दौरान भगवान का नाम लेने और मंत्र जाप करने को शुभ माना जाता है. हालांकि, भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा.

कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

  • पूर्ण सूर्य ग्रहण: स्पेन, आइसलैंड, ग्रीनलैंड और आर्कटिक के कुछ क्षेत्रों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा.
  • आंशिक सूर्य ग्रहण: यूरोप के कई अन्य देशों, उत्तरी अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: रिश्तों पर न लगने दें मनमुटाव का 'ग्रहण', आज साल के अंतिम सूर्यग्रहण पर पति-पत्नी साथ मिलकर करें ये सरल उपाय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >