Table of Contents
Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह की शहनाइयों और मंगल बेला का लंबा इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि शुक्र देव के उदय होते ही आंगन में शुभ कार्यों की रौनक और खुशियों की दस्तक शुरू हो जाएगी. शुक्र ग्रह 1 फरवरी 2026 को मीन राशि में उदित होंगे, इसी टाइम शादी-विवाह के बंधनों और मांगलिक उत्सवों की प्रतीक्षा करने वाले लोगों के घरों में सौभाग्य के द्वार खुलेंगे और शहनाइयों की गूंज से हर कोना चहक उठेगा. प्यार, ऐश्वर्य और रोमांस के प्रतीक शुक्र का यह उदय उन सभी जातकों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है जो लंबे समय से विवाह के शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा कर रहे थे. आइए जानते है फरवरी महीने में विवाह के लिए कौन सी श्रेष्ठ तिथियां उपलब्ध हैं-
Vivah Muhurat 2026: फरवरी में विवाह-गृह प्रवेश के शुभ दिन
| शादी विवाह के लिए शुभ दिन | शुभ गृह प्रवेश दिन |
|---|---|
| 05 फरवरी 2026 दिन गुरुवार | |
| 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार | 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार |
| 08 फरवरी 2026 दिन रविवार | 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार |
| 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार | 19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार |
| 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार | 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार |
| 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार | 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार |
| 19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार | 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार |
| 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार | 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार |
| 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार | |
| 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार | |
| 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार | |
| 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार | |
मार्च 2026: विवाह-गृह प्रवेश के शुभ दिन
| शादी विवाह के लिए शुभ दिन | गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन |
|---|---|
| 02 मार्च 2026 दिन सोमवार | 04 मार्च 2026 दिन बुधवार |
| 03 मार्च 2026 दिन मंगलवार | 05 मार्च 2026 दिन गुरुवार |
| 07 मार्च 2026 दिन शनिवार | 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार |
| 08 मार्च 2026 दिन रविवार | 09 मार्च 2026 दिन सोमवार |
| 9 मार्च 2026 दिन सोमवार | 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार |
| 11 मार्च 2026 दिन बुधवार | 14 मार्च 2026 दिन शनिवार |
| 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार |
ज्योतिषाचार्य से जानें शुक्र उदय का महत्व
हिंदू धर्म और ज्योतिष के अनुसार, शुक्र के अस्त होने पर (शुक्र तारा डूबने पर) विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. शुक्र को ‘दांपत्य का कारक’ माना जाता है. शुक्र के उदित रहने पर किया गया विवाह पति-पत्नी के बीच प्रेम, आपसी समझ और रोमांस को मजबूत बनाता है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहू: ने बताया कि शुक्र भौतिक सुखों के स्वामी हैं. उनके उदय होने से व्यक्ति के जीवन में ऐश्वर्य और रोमांस, धन-वैभव और कलात्मकता की वृद्धि होती है. शुक्र के उदय होते ही जीवन से नीरसता खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह समय कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से सफलता लेकर आता है.
