Shukra Uday 2024: शुक्र ग्रह के उदित होने से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, बाजारों में लौटेगी रौनक

shukra uday 2024: शुक्र देव 28 जून को शाम 5 बजे पश्चिम दिशा में उदय होंगे. आइए, शुक्र उदय के बारे में सबकुछ जानते हैं.

Shukra Uday 2024: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों की गति सदैव परिवर्तनशील रहती है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और धरती पर भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है. समृद्धि, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र ग्रह 29 अप्रैल को पूर्व दिशा में अस्त हो गए थे, जो 28 जून को शाम 5 बजे पश्चिम दिशा में उदय होंगे. बुध की राशि मिथुन में आषाढ़ कृष्ण सप्तमी को शुक्र ग्रह का उदय निश्चित रूप से सभी राशियों को प्रभावित करेगा.

इस पक्ष में दो तिथियों के क्षय होने के कारण लग्न-मुहूर्त प्रारंभ नहीं हो पाएंगे. शुक्रोदय के 10 दिनों के पश्चात ही विवाह-उत्सवों की धूम सुनाई देगी. हिंदू धर्म के सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, द्विरागमन, भवन-निर्माण, वाहन-खरीद, आभूषण-संग्रहण आदि शुक्र ग्रह के उदय के साथ ही आरंभ हो जाएंगे. इस ग्रह के उदय से बाजारों में रौनक लौटेगी और शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिलेगी.

Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुप्त नवरात्रि में देवी को इन नौ भोगों से करें प्रसन्न, पूरी होंगी मनोकामनाएं

पंचांगों के अनुसार, शुक्र ग्रह के उदय के पश्चात सनातन धर्मावलंबियों के लिए विवाह का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई तक ही सीमित रहेगा. मिथिला पंचांग के अनुसार 9 जुलाई से 15 जुलाई तक तीन तथा बनारसी पंचांग के अनुसार सात शुभ लग्न-मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं. इसके बाद चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा. चातुर्मास के बाद इस वर्ष में कुल 18 शुभ लग्न-मुहूर्त शेष रहेंगे.

विवाह-योग्य मुहूर्तों का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में विवाह को सबसे पवित्र बंधन माना गया है, अतएव विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. शास्त्रों के अनुसार विवाह के शुभ योग के लिए नौ ग्रहों में गुरु, शुक्र और सूर्य का शुभ और उदित होना आवश्यक है. रवि-गुरु का संयोग अत्यंत सिद्धिदायक और शुभफलदायी माना जाता है. इन तिथियों पर विवाह संपन्न करना अत्यंत शुभ माना गया है

इस वर्ष के वैवाहिक शुभ मुहूर्त

काशीविश्वनाथ पंचांग के अनुसार:

जुलाई: 9,10,11,12,13,14,15
नवंबर: 16,17,22,23,24,25,26,28,29
दिसंबर: 2,3,4,5,9,10,11,14,15

मिथिला पंचांग के अनुसार

जुलाई: 10,11,12
नवंबर: 18,22,25,27
दिसंबर: 1,2,5,6,11

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >