Shukra Uday 2024 से इन राशियों पर होगा खास असर आइए जानें

Shani Vakri 2024 effect on various zodiac sign: शुक्र ग्रह अप्रैल महीने में अस्त हुए थे और जुन 29 को उदय हो चुके हैं. शुक्र के उदय होने से किन राशियों पर असर पड़ेगा.

Shukra Uday 2024: हिंदू धर्म में शुक्र को वैवाहिक सौहार्द, प्रेम और भौतिक सुख का कारक माना जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार 24 अप्रैल 2024 को शुक्र के अस्त होने से विवाह, सगाई, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग गई थी. अब 7 जुलाई 2024 को शुक्र के उदय होने के साथ ही यह रोक हट जाएगी.

शुक्र अस्त का ज्योतिषीय प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि शुक्र ग्रह अस्त होने के दौरान किए गए मांगलिक कार्य अशुभ फल देते हैं. इस अवधि में विवाह आदि शुभ कार्य करने से जातक के वैवाहिक जीवन में कलह या आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार शुक्र अस्त के दौरान शुभ कार्यों को स्थगित करना ही श्रेष्ठ होता है. वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह शुक्रवार का कारक ग्रह भी होता यह यशवर्य और धन के प्रतिक माने जाते है. इसलिए ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार को किए गए मांगलिक कार्य शुभ फल देते हैं, जबकि शुक्र अस्त के दौरान शुक्रवार को भी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं.

शुक्र ग्रह का उदय और राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आगामी शुक्र ग्रह के उदय से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है.

वृषभ राशि

चूंकि शुक्र ग्रह वृषभ राशि का स्वामी ग्रह होता है, अतः शुक्र के उदय का वृषभ राशि वालों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने की ज्योतिषीय भविष्यवाणी की जा रही है. उन्हें आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख में वृद्धि का अनुभव हो सकता है. प्रेम संबन्ध मजबूत बनेगा.

Shani Vakri 2024 से इन राशियों को को नवंबर तक रहना होगा सचेत 

कर्क राशि

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शुक्र ग्रह कर्क राशि के लिए भी शुभ माना जाता है. शुक्र के उदय से कर्क राशि के जातकों को धन, प्रेम और सफलता प्राप्त होने के आसार हैं.
कर्क राशि के लोगो को सभी रुके हुए कार्य अपने गति में आएगा.

तुला राशि

शुक्र ग्रह तुला राशि के लिए भी लाभकारी स्थिति रखता है. शुक्र के उदय से तुला राशि के जातकों को व्यापार में वृद्धि, वैवाहिक जीवन में मधुरता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का अनुभव हो सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के लिए भी शुक्र ग्रह को शुभ फलदायी माना जाता है. शुक्र के उदय से मीन राशि के जातकों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, धन लाभ हो सकता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं.

उपाय

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और माता लक्ष्मी की पूजा की जा सकती है. इसके अलावा शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करना और चांदी या सफेद धातु का दान करना भी शुक्र ग्रह को बलवान बनाने के लिऐ उत्तम हैं. आप शुक्र यंत्र की पूजा भी कर सकते हैं.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >