शिव कृपा पाने का खास दिन, इस विधि से करें शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा

Shukra Pradosh Vrat 2025: आज शुक्रवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस पावन अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन की तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलती है.

Shukra Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. यह व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना के लिए समर्पित होता है. हर महीने दो बार आने वाले प्रदोष व्रत में एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियम से करने पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.

कल है शुक्र प्रदोष व्रत

इस बार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो कि 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को पड़ रहा है. शुक्रवार को जब यह व्रत आता है, तब इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है.

 शुक्र प्रदोष व्रत के दिन इन आहारों से बचें, बढ़ेगा पुण्य फल

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व

शुक्र प्रदोष व्रत विशेष रूप से सौभाग्य, संतान सुख और दांपत्य जीवन की मधुरता के लिए फलदायी माना जाता है. महिलाएं इस दिन व्रत रखकर शिव-पार्वती से संतान प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करती हैं. इस शुभ दिन पर विधिवत व्रत और पूजन करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. चलिए जानते हैं इस व्रत की शुभ तिथि, पूजा विधि और जरूरी नियम, जो इस दिन आपको अपनाने चाहिए.

शुक्र प्रदोष व्रत 2025 पर शिव पूजन का शुभ मुहूर्त

इस बार शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को पड़ रहे शुक्र प्रदोष व्रत के अवसर पर भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ समय बन रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शाम 6 बजकर 53 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 3 मिनट तक का समय महादेव की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

शुक्र प्रदोष व्रत 2025 पूजा विधि

प्रदोष तिथि पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है. इस दिन भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्रत का संकल्प लेते हैं और पूरे दिन शिव भक्ति में लीन रहते हैं. शिवालय जाकर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करने के साथ ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते हैं.

शाम को सूर्यास्त के बाद षोडशोपचार विधि से भगवान शिव का पूजन किया जाता है. भक्त शिवलिंग का दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करते हैं. साथ ही चंदन, फल और बेलपत्र भी अर्पित किए जाते हैं.

इस पावन अवसर पर प्रदोष व्रत कथा का श्रवण और पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. विशेष रूप से शुक्र प्रदोष व्रत के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से शिव के साथ-साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >