Shefali Jariwala की मौत, जानें अंतिम संस्कार के हिंदू अनुष्ठानों में महत्वपूर्ण मंत्र और धार्मिक विधियां

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन आधी रात को दिल का दौरा पड़ने से हो गया। ऐसे समय में हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार की विधियां और मंत्र आत्मा की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. आइए जानते हैं इन धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व.

Shefali Jariwala Death: मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का बीती रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. ‘कांटा लगा’ गाने से अपार प्रसिद्धि पाने वाली शेफाली की अचानक हुई इस दुःखद मृत्यु ने उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा आघात पहुंचाया है. ऐसे समय में न केवल भावनात्मक रूप से, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी मृत्यु के बाद की विधियों और मंत्रों की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिससे आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति हो सके.

हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद की परंपराएं

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, मृत्यु केवल शरीर का अंत नहीं बल्कि आत्मा की यात्रा का एक नया चरण होता है. इसलिए मृत्यु के बाद विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करना आत्मा की शांति और अगली गति के लिए आवश्यक माना गया है.

Shefali Jariwala का निधन, आधी रात में मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार से जुड़ी मान्यताएं क्या कहती हैं?

प्रमुख धार्मिक विधियां और अनुष्ठान

शव को स्नान कराना और वस्त्र पहनाना

मृत देह को स्नान कराकर शुद्ध वस्त्र पहनाए जाते हैं. पुरुषों को सफेद धोती या वस्त्र और महिलाओं को उनकी पसंदीदा साड़ी पहनाई जाती है.

तुलसी और गंगाजल का प्रयोग

मृतक के मुख में तुलसी दल और गंगाजल रखा जाता है, जिससे आत्मा को शुद्धता और गति प्राप्त होती है.

मुखाग्नि देना

पारंपरिक रूप से परिवार का ज्येष्ठ पुरुष सदस्य मुखाग्नि देता है. इस दौरान ‘ॐ अग्नये स्वाहा’ जैसे वैदिक मंत्र उच्चारित किए जाते हैं.

प्रमुख मंत्र

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय – आत्मा की शांति के लिए.
  • महामृत्युंजय मंत्र (ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…) – मोक्ष और भय से मुक्ति हेतु.
  • ॐ शांतिः शांतिः शांतिः – मानसिक और आध्यात्मिक शांति हेतु.

श्राद्ध और तर्पण कर्म

मुखाग्नि के पश्चात 10वें और 13वें दिन पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोज जैसे कर्म किए जाते हैं, जिससे मृतात्मा को संतोष और शांति मिलती है.

शेफाली जरीवाला का असमय निधन निश्चित ही दुखद है, लेकिन यदि उनके अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुए हैं, तो यह उनकी आत्मा की शांति में सहायक सिद्ध होगा. हिंदू धर्म की इन परंपराओं का उद्देश्य केवल क्रिया-कर्म नहीं, बल्कि आत्मा की अगली यात्रा को सहज और शुभ बनाना है. इस शोक की घड़ी में हम उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >