Shattila Ekadashi Vrat Katha in Hindi: षटतिला एकादशी की कथा के बिना अधूरा है ये व्रत

Shattila Ekadashi Vrat Katha in Hindi: षटतिला एकादशी का व्रत कथा के बिना अधूरा माना जाता है. इस पावन कथा के श्रवण से व्रत का पूर्ण फल मिलता है, पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Shattila Ekadashi Vrat Katha in Hindi: आज 14 जनवरी 2026 को षटतिला एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है. माघ चूंकि पावन मास कहलाता है इसलिये इस मास की एकादशियों का भी खास महत्व है. पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी षटतिला एकादशी कहलाती है. यहां से जानें षटतिला एकादशी की व्रत कथा

षटतिला एकादशी की व्रत कथा

प्राचीन समय की बात है. एक नगर में एक साध्वी स्वभाव की ब्राह्मणी रहती थी. वह श्रीहरि भगवान विष्णु की अनन्य भक्त थी और अपने जीवन का प्रत्येक दिन प्रभु की भक्ति और व्रतों में व्यतीत करती थी. भगवान विष्णु के किसी भी व्रत को वह बिना चूके, पूरे नियम और श्रद्धा से करती थी. एक बार ब्राह्मणी ने अत्यंत श्रद्धा और संयम के साथ लगातार एक माह तक कठिन व्रत किया. इस व्रत के कारण उसका शरीर दुर्बल हो गया, लेकिन उसका मन पूरी तरह निर्मल और पवित्र हो गया. उसकी तपस्या देखकर भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न हुए.

लेकिन भगवान विष्णु ने एक बात महसूस की. उन्होंने सोचा कि— “इस भक्त ने अपने शरीर को तो तपस्या से शुद्ध कर लिया है, इससे इसे वैकुंठ की प्राप्ति तो होगी, लेकिन मन की पूर्ण तृप्ति नहीं होगी.” दरअसल, ब्राह्मणी से एक भूल हो गई थी. उसने अपने व्रतों के दौरान कभी अन्न, धन या वस्त्र का दान नहीं किया था. इसी कारण उसे विष्णुलोक में पूर्ण संतोष नहीं मिलने वाला था.

ब्राह्मणी को उसकी भूल का अहसास कराने के लिए भगवान विष्णु स्वयं भिक्षुक का रूप धारण कर उसके द्वार पर पहुंचे. श्रद्धा से भरी ब्राह्मणी ने दान देना चाहा, लेकिन उसके पास देने के लिए कुछ भी नहीं था. अंततः उसने मिट्टी का एक पिंड भिक्षा के रूप में दे दिया. भगवान विष्णु उसे स्वीकार कर वहां से चले गए. कुछ समय बाद ब्राह्मणी ने इस लोक के सभी सुख भोगे और मृत्यु के पश्चात वह विष्णुलोक पहुंच गई. वहां उसे रहने के लिए केवल एक साधारण-सी कुटिया मिली, जिसमें किसी प्रकार का वैभव नहीं था, बस पास में एक आम का पेड़ था.

यह देखकर ब्राह्मणी ने भगवान विष्णु से विनम्रता से पूछा

“प्रभु, मैंने जीवन भर व्रत और पूजा की, फिर मुझे यह फल क्यों मिला?” तब भगवान विष्णु ने कहा— “तुमने व्रत तो किए, लेकिन कभी दान नहीं किया. यही कारण है कि तुम्हें यह फल प्राप्त हुआ है.” यह सुनकर ब्राह्मणी को गहरा पश्चाताप हुआ और उसने प्रभु से इसका उपाय पूछा.

ये भी पढ़ें: 95% लोग नहीं जानते क्यों एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए, जानें इसका रहस्य

तब भगवान विष्णु ने उसे बताया

“जब देवकन्याएं तुमसे मिलने आएं, तब उनसे षटतिला एकादशी व्रत की विधि और कथा पूछना. जब तक वे पूरी विधि न बता दें, तब तक कुटिया का द्वार मत खोलना.” भगवान की आज्ञा का पालन करते हुए ब्राह्मणी ने देवकन्याओं को भीतर प्रवेश नहीं दिया. अंततः देवकन्याओं ने उसे षटतिला एकादशी व्रत की संपूर्ण विधि और महत्व समझाया.

विधि जानकर ब्राह्मणी ने श्रद्धा भाव से षटतिला एकादशी व्रत किया. इस व्रत के प्रभाव से उसकी कुटिया धन-धान्य, सुख और समृद्धि से भर गई. साथ ही वह पहले से अधिक रूपवती और तेजस्वी हो गई. इस प्रकार षटतिला एकादशी व्रत के प्रभाव से ब्राह्मणी को पूर्ण सुख, संतोष और वैकुंठ की प्राप्ति हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >