षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु पर लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का एक विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु को तिल के साथ-साथ अन्य विशेष भोग भी अर्पित किए जाते हैं. यह मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को तिल के अलावा अन्य वस्तुओं का भोग लगाना भी आवश्यक है.

Shattila Ekadashi 2025: भगवान विष्णु को खुश करने के लिए षटतिला एकादशी का व्रत बहुत उत्तम और शुभ माना गया है. इस दिन व्रती उपवास करते हैं और पूजा नियमों का पालन करते हैं, ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन उपवास को रखते हैं उनपर भगवान विष्णु की कृपा सदैव के लिए बनी रहती है, साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती हैं.

षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी व्रत 24 जनवरी को शाम 07 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी, साथ ही, इस तिथि का समापन अगले दिन 25 जनवरी को रात 08 बजकर 31 मिनट पर होगा, सनातन धर्म में कोई भी तिथि सूर्योदय के बाद मानी जाती है, इसलिए इस बार एकादशी का व्रत 25 जनवरी को रखा जाएगा.

षटतिला एकादशी व्रत के दिन इन चीजों के सेवन से करें परहेज

षटतिला एकादशी के दिन इन चीजों का जरूर लगाएं भोग

तिल के लड्डू का भोग– षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तिल के लड्डू का भोग लगाना अत्यंत लाभदायक माना जाता है ,क्योंकि माघ माह में तिल के भोग का महत्व शुभ माना जाता है इस तिथि पर विष्णु जी को तिल के लड्डू चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और साथ ही कष्ट का निवारण होता है.

पंचामृत का भोग- भगवान विष्णु को पंचामृत का प्रसाद सभी पूजा-अनुष्ठान में अवश्य चढ़ाना चाहिए, साथ ही इसे चढ़ाने से श्री हरि प्रसन्न होते हैं.पंचामृत गाये के पांच तत्वों से बनता है,जैसे: दूध, दही, घी, गौअर्क,मधु से बनते है, क्योंकि इसके बिना उनका भोग पूर्ण नहीं माना जाता है, गाय को श्री हरि का रूप भी माना जाता है.

पंजीरी का भोग – षटतिला एकादशी पर नारायण को पंजीरी का भोग लगाने से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, साथ ही घर में और आर्थिक स्थिति में बरकत आती है.

पंचमेवा का भोग – षटतिला एकादशी के दिन श्री हरि को पांच मेवों का भोग लगाने से आपके जीवन सुखमय होता है साथ ही श्री हरि का अभय वरदान प्राप्त होता है, पंचमेवा जैसे: काजू, किशमिश,बादाम,पिस्ता, अखरोट आदि.

पांच अनाजों का भोग – ज्योतिष शास्त्र में पांच प्रकार के अनाजों का वर्णन होता है जो वनस्पति अनाजों मे शामिल होते हैं जैसे: गेहूं, मक्का, चावल, जौ और राई,इन 5 प्रकार के अनाजों को षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करने से घर में मौजूद आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होती है.

पंचफलों का भोग- भगवान विष्णु को पांच प्रकार के फलों जैसे: सेव, संतरा, नाशपाती,खीरा, शकरकंदइमे का भोग लगाकर व्रत का पारण उन्हीं पंचफलों से किया जाए तो इससे व्रत का चौगुना फल व्यक्ति को प्राप्त होता है और आध्यात्मिक उन्नति की ओर वह बढ़ता जाता है.साथ ही व्रत सफल माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >