Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्रि की कैसे करें पूजा, यहां जानिए पूजा विधि, मंत्र, आरती..

Shardiya Navratri 2020, Puja Vidhi, shubh Muhurat, kalash sthapana Time: नवरात्रि महापर्व शुरू हो गया है. 17 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक नवरात्रि का व्रत पूरे देश में रखा जाएगा. अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी. आज पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना के साथ भक्तों ने नौ दिनों तक अनवरत मां दुर्गा के पूजा का संकल्प लिया. आइए जानते है नवरात्रि पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की विधि समेत पूजा से जुड़ी पूरी जानकारी…

Live Updates
6:27 PM. 17 Oct 20 12:57 PM. 17 Oct

मां महागौरी

नवरात्र के आठवें दिन करें मां महागौरी की साधना- मिलेगा मनपसंद जीवन साथी व शीघ्र विवाह का बनेगा योग.

मंत्र : ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

प्रार्थना

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

6:27 PM. 17 Oct 20 12:57 PM. 17 Oct

मां कालरात्रि

नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की साधना करने से व्यापार/रोजगार/सर्विस संबधी इच्छा पूर्ति होती है.

मंत्र : ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥

प्रार्थना

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।

लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्त शरीरिणी॥

वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा।

वर्धन मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

6:27 PM. 17 Oct 20 12:57 PM. 17 Oct

मां कात्यायनी

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी साधना- धर्म, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति तथा भय का नाश होता है.

मंत्र : ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥

प्रार्थना

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

6:27 PM. 17 Oct 20 12:57 PM. 17 Oct

मां स्कंदमाता

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की साधना करने से कुंठा, कलह एवं द्वेष से मुक्ति मिलती है.

मंत्र : ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

प्रार्थना

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

6:27 PM. 17 Oct 20 12:57 PM. 17 Oct

मां कूष्माण्डा

मां कूष्माण्डा की साधना करने से आयु, यश, बल व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

मंत्र : ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥

प्रार्थना

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

6:27 PM. 17 Oct 20 12:57 PM. 17 Oct

मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघण्टा की साधना करने से पाप-ताप व बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

मंत्र : ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

प्रार्थना

पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मुख्य बातें

Shardiya Navratri 2020, Puja Vidhi, shubh Muhurat, kalash sthapana Time: नवरात्रि महापर्व शुरू हो गया है. 17 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक नवरात्रि का व्रत पूरे देश में रखा जाएगा. अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी. आज पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना के साथ भक्तों ने नौ दिनों तक अनवरत मां दुर्गा के पूजा का संकल्प लिया. आइए जानते है नवरात्रि पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की विधि समेत पूजा से जुड़ी पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >